शहर

Video: आज गंगा एक्सप्रेसवे की सौगात देंगे PM मोदी; जानें यूपी की इस 'लाइफ लाइन' की क्या-क्या हैं खूबियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। 594 किमी लंबा यह एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज को जोड़ता है, अनुमान के मुताबिक यूपी की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। आइए जानते हैं इस प्रोजेक्ट की खासियत।

Image

आज गंगा एक्सप्रेसवे का फीता काटेंगे प्रधानमंत्री (चित्र साभार: UPEIDA)

Photo : Times Now Digital

Ganga Expressway Inauguration: उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर के इतिहास में आज एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, बुधवार को प्रदेश की 'लाइफ लाइन' कहे जाने वाले 594 किलोमीटर लंबे 'गंगा एक्सप्रेसवे' का लोकार्पण करेंगे। मेरठ से प्रयागराज तक फैला यह मेगा कॉरिडोर न केवल यूपी के 12 जिलों की दूरी पाटेगा, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति देते हुए औद्योगिक निवेश और रोजगार के रास्ते खोलेगा।

12 जिलों को जोड़ेगी विकास की रफ्तार

प्रधानमंत्री आज सुबह 11:15 बजे हरदोई पहुंचेंगे, जहां वे इस भव्य एक्सप्रेसवे को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह एक्सप्रेसवे मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज को सीधे जोड़ेगा। 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ यह हाई-स्पीड कॉरिडोर लंबी दूरी के सफर को घंटों से घटाकर मिनटों में तब्दील कर देगा। आइए वीडियो के जरिए विस्तार से जानते हैं इस खास एक्सप्रेसवे की खूबियों के बारे में।

सुरक्षा और तकनीक का आधुनिक संगम

गंगा एक्सप्रेसवे देश के सबसे आधुनिक मार्गों में से एक है, जिसे फिलहाल 6-लेन में बनाया गया है और भविष्य में इसे 8-लेन तक बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही साशाहजहांपुर के पास 3.2 किमी लंबी एयरस्ट्रिप बनाई गई है, जहां आपात स्थिति में वायुसेना के लड़ाकू विमान लैंड कर सकेंगे। पूरे मार्ग पर इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS), सीसीटीवी कैमरे, इमरजेंसी कॉल बॉक्स और 24/7 पेट्रोलिंग की व्यवस्था है।

औद्योगिक और कृषि क्रांति का आधार

एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित हो रहे इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर्स (IMLC) इस प्रोजेक्ट की असली ताकत हैं। यहां वेयरहाउस, कोल्ड स्टोरेज और फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स लगेंगी, जिससे लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही, बेहतर कनेक्टिविटी से किसानों को अपनी फसल बड़ी मंडियों तक पहुंचाने में आसानी होगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होने की उम्मीद।

गंगा एक्सप्रेसवे.

6 घंटे में मेरठ से पहुंचेंगे प्रयागराज (UPEIDA)

UPEIDA की प्रदर्शनी और जनसभा

लोकार्पण के दौरान PM मोदी यूपीडा (UPEIDA) की विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे, जो उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेसवे नेटवर्क की विकास यात्रा को दिखाएगी है। इसके साथ ही वे पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article