शहर

Punjab News: महीनों से फरार AAP विधायक हरमीत सिंह गिरफ्तार, पटियाला पुलिस का बड़ा एक्शन

पंजाब के AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को रेप केस में पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिछले कई महीनों से वे फरार थे और घोषित अपराधी भी थे। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

लंबे समय से फरार चल रहे पंजाब के आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वे एक रेप केस में पिछले साल सितंबर से फरार चल रहे थे और घोषित अपराधी थे। पुलिस ने उन्हें कई बार पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे हर बार बच निकले। लेकिन अब पटियाला पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

धोखे से शादी और शोषण के आरोप

हरमीत सिंह के खिलाफ 1 सितंबर 2025 को पटियाला के सिविल लाइंस थाने में रेप केस दर्ज किया गया था। जीकरपुर की रहने वाली एक महिलाने विधायक पर गंभीर आरोप लगाए थे। महिला का कहना है कि पठानमाजरा ने खुद को तलाकशुदा बताकर उससे संबंध बनाए, जबकि वह पहले से शादीशुदा थे। महिला का यह भी आरोप है कि विधायक ने उससे 2021 में शादी भी की और बाद में उसका यौन शोषण करते रहे। महिला का आरोप है कि विधायक ने उसे धमकाया और अश्लील सामग्री भेजी। इस मामले में लगातार गैरहाजिर रहने के कारण कोर्ट ने उन्हें घोषित अपराधी (प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर) घोषित कर दिया था।

करनाल से फरारी के बाद अब गिरफ्तारी

पठानमाजरा इस रेप केस में 2 सितंबर से ही फरार चल रहे थे। पंजाब पुलिस जब उन्हें गिरफ्तार किया था और हरियाणा के करनाल लेकर गई थी, तब वे पुलिस हिरासत से भाग निकले थे। पुलिस ने गिरफ्तार करने की कई बार कोशिश की, लेकिन वह बच निकलते रहे। पुलिस के अनुसार, एक बार हरियाणा के करनाल जिले के डबरी गांव में उन्हें गिरफ्तार करने पुलिस पहुंची थी। लेकिन उनके समर्थकों ने पुलिस टीम पर पथराव किया। इस दौरान फायरिंग की घटनाएं भी सामने आई थीं। हालांकि, विधायक ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि उन्हें फर्जी एनकाउंटर में मारे जाने का डर था, इसलिए वे वहां से भाग निकले थे। पुलिस अब उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

ऋतु बराला से मारपीट मामले में जीरो FIR दर्ज कराने की मांग, धरने पर डोटासरा और टीकाराम जूली समेत कांग्रेस नेता, पुलिस ने कही ये बात

ऋतु बराला से मारपीट मामले में जीरो FIR दर्ज कराने की मांग, धरने पर डोटासरा और टीकाराम जूली समेत कांग्रेस नेता, पुलिस ने कही ये बात

Kal Ka Mausam 21 October: मानसून की विदाई के बाद फिर एक्टिव हुआ मौसम, IMD ने तमिलनाडु, केरल और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में दी चेतावनी

Kal Ka Mausam 21 October:  मानसून की विदाई के बाद फिर एक्टिव हुआ मौसम, IMD ने तमिलनाडु, केरल और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में दी चेतावनी

कोटा में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नहर में नाव पलटी, 7 लोग बहे, रेस्क्यू टीम ने 3 को बचाया, 4 की तलाश जारी

कोटा में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नहर में नाव पलटी, 7 लोग बहे, रेस्क्यू टीम ने 3  को बचाया, 4 की तलाश जारी

25 हजार रुपये की एक डील और… टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वालों की बाइक का मालिक आया सामने, बताई बिक्री की पूरी कहानी

25 हजार रुपये की एक डील और… टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वालों की बाइक का मालिक आया सामने, बताई बिक्री की पूरी कहानी

Gujarat: हादसों के नाम रहा दशहरे का दिन, एक्सप्रेसवे पर टेंपो-कार की भिड़ंत और SG हाईवे पर पेड़ से टकराई गाड़ी, कुल 6 लोगों की मौत

Gujarat: हादसों के नाम रहा दशहरे का दिन, एक्सप्रेसवे पर टेंपो-कार की भिड़ंत और SG हाईवे पर पेड़ से टकराई गाड़ी, कुल 6 लोगों की मौत