शहर

पहाड़ों पर हादसे : चंबा और डोडा में खाई में गिरी कारें, पांच लोगों की मौत; 6 गंभीर घायल

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के डोडा व चंबा जिलों में कारों के खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत और आठ लोग बुरी तरह घायल हो गए। पहाड़ों पर लगातार हो रहे हादसों के कारण प्रशासन ने लोगों से सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है।

Image

चंबा में खाई में कार गिरने से तीन लोगों की मौत (फोटो-ट्विटर)

चंबा/डोडा : पहाड़ों पर लगातार हादसे की खबरें सामने आ रही हैं, जिसमें से कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है। शनिवार को हिमाचल प्रदेश के चंबा और जम्मू-कश्मीर के डोडा में कारें खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत और आठ लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, चंबा में सारनी पुल के पास एक कार के खाई में गिरकर पत्थरों से टकराने से दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। स्थानीय खबरों के अनुसार, यह हादसा दोपहर उरई-समरा-रुणहकोठी मार्ग पर उस समय हुआ, जब मारुति ऑल्टो कार में सवार लोग एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

इसके अनुसार, मृतकों में शामिल दो महिलाएं उराई गांव की रहने वाली थीं जबकि वाहन चालक की पहचान रुणहकोठी निवासी अंकु के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को निजी वाहनों से इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना भरमौर थाने को दे दी गई है और घटनास्थल के लिए पुलिस टीम रवाना की गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

जम्मू-कश्मीर में कार हादसा

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में शनिवार को एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा भद्रवाह के बस्ती गांव के पास हुआ, जहां एक तीव्र मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद वाहन गहरी खाई में जा गिरा। उन्होंने बताया कि वाहन में छह लोग सवार थे जिनमें इमाम दीन (65), ज़ैतून बीबी (60), बशीर मोहम्मद (50), मासूम बी (45), बदर दीन (38) और यासीन (12) शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में ज़ैतून बीबी और इमाम दीन की मौत हो गई।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article