शहर

शिमला के रामपुर में 6 की दर्दनाक मौत, पिकअप वाहन के खाई में गिरने से हुआ भीषण हादसा

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तकलेच चौकी क्षेत्र के उरमण के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में वाहन सवार सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Image

शिमला के रामपुर में भीषण सड़क हादसा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Shimla Road Accident: हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक भीषण हादसा हुआ जिसमें छह लोगों की दर्दनाक मौत। बताया जा रहा है कि जिले के रामपुर उपमंडल के तकलेच चौकी क्षेत्र में गुरुवार को उरमण के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसा इतना गंभीर था कि वाहन में सवार सभी छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। टीम ने सभी शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

मृतकों में ये हैं शामिल

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान इस प्रकार से हुई है-

  1. अभिषेक सनी (23), पुत्र नरसिंह सानी, गांव शरनाल, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर, जिला शिमला।
  2. लायक राम (56), पुत्र मागु राम, गांव पाठ, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर, जिला शिमला।
  3. अशोक जेन (32), पुत्र ध्यान जेन, गांव छलटा, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर, जिला शिमला (चालक)।
  4. नीतीन (23), पुत्र मैन सिंह जेन, गांव छलटा, तहसील रामपुर, जिला शिमला।
  5. आशा कुमारी, पत्नी सत्य प्रकाश, गांव कुवाणु, डाकघर बिशलाधार, तहसील आनी, जिला कुल्लू।
  6. युगल, पुत्र सत्य प्रकाश, गांव कुवाणु, डाकघर बिशलाधार, तहसील आनी, जिला कुल्लू।

हादसे के कारणों की गहन जांच जारी

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। इस दुखद घटना के बाद रामपुर और आनी क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं, स्थानीय प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद देने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मायके जा रही थीं आशा कुमारी

जानकारी के मुताबिक, आशा कुमारी नाम की महिला अपने मायके जा रही थीं और यात्रा के दौरान वह वीडियो रिकॉर्ड कर रही थीं। इसी बीच यह दुखद हादसा हो गया। इस घटना के बाद रामपुर और आनी क्षेत्र में गहरा शोक फैल गया है। हालांकि यह कोई पहला हादसा नहीं जो शिमला में हुआ हो। इस मार्ग पर ऐसी कई दुर्घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article