शहर

बरेली : फायर यूनिट की सूझबूझ से ट्रक ड्राइवर की बची जान, स्टीयरिंग और सीट के बीच फंसा था चालक

उत्तर प्रदेश के बरेली में फायर सेफ्टी टीम की सूझबूझ से एक ट्रक चालक की जान बच गई। वो हादसे के बाद स्टीयरिंग और सीट के बीच फंसा था।

Image

बरेली में ट्रक एक्सीडेंट

बरेली : थाना सीबीगंज के सामने बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां दिल्ली से बरेली आ रहा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर स्टीयरिंग और सीट के बीच बुरी तरह फंस गया। पुलिस ने बचाव की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर फायर यूनिट को बुलाया गया।

सीएफओ मनु शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर सर्विस टीम मौके पर पहुंची। विशेष उपकरणों की मदद से ट्रक में फंसे ड्राइवर को बाहर निकालने के लिए जगह बनाई गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद ड्राइवर को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

दिल्ली से बरेली आ रहा था ट्रक

ड्राइवर की पहचान इसरार अहमद (50) पुत्र अबरार खान, निवासी थाना हाफिजगंज के रूप में हुई है। वह दिल्ली से बरेली की ओर ट्रक लेकर आ रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में सहयोग किया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article