शहर

अब भी धधक रहे हैं उत्तराखंड के जंगल, रानीखेत मार्केट के पास लगी आग; बुझाने में जुटा फायर डिपार्टमेंट

उत्तराखंड के जंगलों में आग लगी हुई है। इस पर काबू पाने की कोशिश जारी है। आग बढ़ते-बढ़ते उत्तराखंड के रानीखेत मार्केट तक पहुंच गई है।

Image

उत्तराखंड के जंगल में आग।

Photo : Times Now Digital

Fire in Forest: उत्तराखंड के जंगलों में अभी आग भड़क रही है। भीषण गर्मी की वजह से एक तरफ जहां शहरों में आसमान से आग बरस रही है। वहीं, दूसरी तरफ पहाड़ों में जंगल के जंगल आज का गोला बने हुए हैं। विशेष तौर पर कुमाऊं क्षेत्र में जिधर भी जाओ उधर जंगलों से धुआं उठता हुआ ही नजर आता है। ऐसा ही कुछ नजर हमें रानीखेत के आसपास भी दिखा।

रानीखेत मार्केट के पास लगी आग

यहां अल्मोड़ा जिले के कैंटोनमेंट एरिया रानीखेत में बाजार के बहुत करीब सड़क के नीचे जंगल में भीषण आग लगी हुई है। यहां धुएं के कारण सड़क पर से गुजरना भी मुश्किल हो रहा है। हालांकि, पुलिस विभाग और फायर डिपार्मेंट आग बुझाने में जुटा हुआ है।

यात्रियों को हो रही दिक्कतें

रानीखेत के अलावा इसके पास में ही मौजूद गन्यादोली और सौनी के जंगलों से भी धुआं उठता दिखा। यहां जंगलों से आज की लपटें उठती दिख रही हैं और धुएं का गुबार पूरे जंगल और सड़क पर छाया हुआ है। सड़क से गुजरने वाले बाइक सवारों और पैदल यात्रियों को इस धुएं के बीच से गुजरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

लगातार भीषण आग से धधक रहे उत्तराखंड के जंगलों को अब बारिश का इंतजार है। बारिश नहीं होने की वजह से जंगलों में सूखे पत्ते बिखरे पड़े हैं, जिसके कारण आग तेजी से लग रही है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article