शहर

Kolkata: तोपसिया इलाके में झुग्गी बस्ती में लगी आग, काबू पाने में जुटी दमकल की 8 गाड़ियां

कोलकाता के तोपसिया इलाके में आज दोपहर को एक झुग्गी बस्ती में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। इस हादसे में कई झुग्गियां जल गई। हालांकि किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

Image

सांकेतिक फोटो

Kolkata Fire: पूर्वी कोलकाता के तोपसिया इलाके में शुक्रवार को एक झुग्गी बस्ती में आग लग गई, जिसमें कई झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब 12.50 बजे लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल की आठ गाड़ियों को लगाया गया। पुलिस ने बताया कि आग को फैलने से रोकने के लिए दमकलकर्मियों को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि घर एक-दूसरे से सटे हुए हैं और वहां कथित तौर पर ज्वलनशील वस्तुएं रखी हुई हैं।

स्थानीय लोगों ने की आग बुझाने में मदद

इस हादसे के दौरान घटनास्थल पर स्थानीय लोगों को आग बुझाने के लिए दमकल कर्मियों की मदद करते देखा गया, जबकि प्रभावित निवासियों के एक समूह ने पुलिस के साथ बहस भी की। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आग को देखते हुए लोगों को पास में स्थित ऊंची इमारत से भी निकाला जा रहा है। अंतिम सूचना मिलने तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article