गाजियाबाद

दादरी-हापुड़ मार्ग का होगा कायाकल्प, 14 किमी लंबे मार्ग के चौड़ीकरण को मिला शासन की मंजूरी

दादरी-हापुड़ मार्ग के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए शासन ने मंजूरी दे दी है। 14 किमी लंबे रोड को 5.5 मीटर चौड़ा किया जाएगा। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चौड़ीकरण के कार्य को गति मिलेगी।

Image

दादरी-हापुड़ मार्ग का चौड़ीकरण (प्रतिकात्मक तस्वीर)

दादरी-हापुड़ मार्ग के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन द्वारा इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। अब इसका टेंडर निकाला जाएगा। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद हापुड़ से जोड़ने वाले बिसाहड़ा मार्ग के निर्माण कार्य और चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। इस मार्ग के चौड़ीकरण से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और जाम से लोगों को निजात मिलेगी। दादरी-हापुड़ मार्ग के चौड़ीकरण से कई गांवों को भी लाभ मिलेगा।

दादरी-हापुड़ मार्ग का होगा चौड़ीकरण

लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार दादरी-हापुड़ मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। शासन द्वारा 17 दिसंबर को लोक निर्माण विभाग को मार्ग चौड़ीकरण और उसके सौंदर्यीकरण के लिए स्वीकृति दे दी है। टेंडर की प्रक्रिया पर कार्य किया जा रहा है। एक बार टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो जाए तो इसका कार्य भी शुरू किया जाएगा।

14 किलोमीटर मार्ग का होगा चौड़ीकरण

दादरी-हापुड़ मार्ग लगभग 14 किमी लंबा मार्ग है। इस 5.5 मीटर तक चौड़ा करने का फैसला लिया गया है। इस मार्ग में ऊंचा अमीरपुर से खगौंड़ा गांव का मार्ग भी शामिल है। इतना ही नहीं दादरी से बिसाहड़ा, प्यावली, रसूलपुर, ततारपुर, ढोकलपुरा समेत करीब 1 दर्जन गांवों को हापुड़ सीमा से जोड़ा जाएगा। इससे इन सभी गांवों को लाभ होगा और यातायात व्यवस्था और बेहतर होगी।

तीन चरणों में होगी राशि आवंटित

14 किमी के दादरी-हापुड़ मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 19 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आने की संभावना है। बताया जा रहा है कि चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए लागत का आवंटन 3 चरणों में किया जाएगा। टेंडर पास होने के बाद ही मालूम चल पाएगा कि चौड़ीकरण का कार्य कब शुरू होगा और इसे पूरा करने में कितना समय लग सकता है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article