शहर

मुंबई CSMT यार्ड में हादसा, ट्रेन की पैंट्री कार में लगी आग, टला बड़ा हादसा

मुंबई के CSMT यार्ड में ट्रेन की पैंट्री कार में बुधवार तड़के आग लग गई। सेंट्रल रेलवे के मुताबिक, दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। घटना के समय ट्रेन में कोई यात्री नहीं था।

Image

ट्रेन की पैंट्री कार में लगी आग

Photo : Times Now Digital

Mumbai Train Fire: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) यार्ड में बुधवार तड़के एक ट्रेन की पैंट्री कार में आग लगने की घटना सामने आई है। गनीमत की बात है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। हादसे के समय ट्रेन में कोई भी यात्री नहीं मौजूद था। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया।

यार्ड में खाली ट्रेन खड़ी थी

सेंट्रल रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 12261 (CSMT-HWH) के खाली रेक की पैंट्री कार में बुधवार सुबह करीब 3:40 बजे अचानक आग लग गई। घटना के समय यह ट्रेन पूरी तरह से खाली थी और यार्ड में खड़ी थी, जिसके कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलाया गया।

4 मिनट में दमकल टीम ने आग पर पाया काबू

दमकल विभाग की टीम ने सुबह करीब 4:01 बजे मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। दमकली टीम ने महज चार मिनट के भीतर ही 4:05 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और रेलवे अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article