शहर

Delhi Fire: उद्योग भवन के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, कई दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद

दिल्ली के उद्योग भवन के पास मजदूरों की झुग्गियों में बुधवार को भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही कई दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गईं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Image

Delhi Fire

Photo : ANI

Delhi Slum Fire: दिल्ली में उद्योग भवन के पास स्थित मजदूरों की झुग्गियों में देर रात भीषण आग लग गई। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेजी से आसपास की झुग्गियों तक फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को घटना की सूचना। जिसके बाद दमकल विभाग की लगभग 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गईं। फिलहाल आग बुझा ली गई है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मजदूरों की अस्थाई बस्ती में लगी आग

दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों के अनुसार, उद्योग भवन और सेना भवन के पास स्थित मजदूरों की अस्थायी झुग्गियों में आग लगी थी। यहां आसपास काम करने वाले श्रमिक रहते हैं। घटना की सूचना मिलते ही देर रात करीब 3 बजे दमकल की करीब 20 से 25 गाड़ियां रवाना की गई। मौके पर पहुंचने पर दमकल की टीम ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और कूलिंग का ऑपरेशन जारी है।

3 घंटे में आग पर पाया गया काबू

फायर अधिकारी संदीप दुग्गल ने बताया कि झुग्गियों में लोग खाना बनाने के लिए छोटे एलपीजी सिलेंडरों का इस्तेमाल कर रहे थे और अंदर बिजली के तार भी फैले हुए थे। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आग या तो बिजली के पैनल में शॉर्ट सर्किट होने से लगी या फिर एलपीजी सिलेंडर से जुड़ी किसी वजह से भड़की। हालांकि आग लगने के सही कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। अधिकारियों के मुताबिक आग पर पूरी तरह से काबू पाने में करीब तीन घंटे का समय लगा। राहत की बात यह रही कि दमकल कर्मियों ने समय रहते आग को काबू कर लिया, जिससे कोई बड़ी जानहानि होने से बच गई। हालांकि झुग्गी में रहने वाले लोगों का सामान पूरी तरह से जल गया। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article