शहर

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक्सोटिका ड्रीमविल सोसाइटी में मंदिर के दीये से लगी आग, T1 टावर के फ्लैट में मचा हड़कंप

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक्सोटिका ड्रीमविल सोसाइटी में आग लगने की घटना से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि फ्लैट में रखे मंदिर के दीये से आग भड़क उठी, जिससे धुआं तेजी से फैल गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Image

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक्सोटिका ड्रीमविल सोसाइटी के फ्लैट में लगी आग

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Greater Noida Society Fire: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एक्जॉटिका ड्रीम वैली सोसायटी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब 13वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। हालांकि समय रहते सोसायटी के निवासियों और सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता के कारण स्थिति पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। घटना के बाद पूरे परिसर में कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया, लेकिन जल्द ही हालात सामान्य कर दिए गए।

दीये से आग भड़क उठी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, T1 टावर में 13वीं मंजिल के फ्लैट नंबर 1306 में मंदिर में जल रहे दीये से आग भड़क उठी, जिसके बाद देखते ही देखते धुआं फैलकर 16वीं मंजिल तक पहुंच गया। इस घटना की सूचना फायर विभाग को सुबह करीब 11 बजे मिली थी। सूचना मिलते ही गौर सिटी फायर यूनिट को तुरंत सक्रिय किया गया और मात्र एक मिनट के भीतर यानी 11:01 बजे टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया।

टीम के आने पहले ही आग पर पाया गया नियंत्रण

दमकल वाहन तेजी से कार्रवाई करते हुए लगभग 11:10 बजे सोसायटी परिसर में पहुंच गया। इसी दौरान फायर स्टेशन इकोटेक-3 की एक अन्य यूनिट भी सहायता के लिए रवाना की गई थी, लेकिन जब तक वह मौके पर पहुंचती, उससे पहले ही आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया गया था, जिसके चलते उसे बीच रास्ते से ही वापस बुला लिया गया।

सुरक्षा से जुड़े पहलुओं की जांच

शुरुआती चरण में ही सोसायटी के सिक्योरिटी स्टाफ और वहां मौजूद निवासियों ने उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। उनकी तत्परता और सूझबूझ के चलते आग फैलने से पहले ही उसे नियंत्रित कर लिया गया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का विस्तृत निरीक्षण किया और सुरक्षा से जुड़े पहलुओं की जांच की।

अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र का जायजा लेते हुए यह सुनिश्चित किया कि कहीं कोई खतरा बाकी न हो। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। समय पर की गई कार्रवाई के कारण एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे सोसायटी के निवासियों ने राहत की सांस ली।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें