शहर

ओडिशा के खोरधा में भीषण हादसा, बस की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, दो लोगों की मौत

Odisha Accident News: ओडिशा के खोरधा जिले में एक बस और कार की टक्कर हो गई। जिसमें कार सवार दंपत्ति की मौत हो गई और बस सवार दो यात्रियों को मामूली चोटें आईं। यह हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और शव भी कार में फंस गए। जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

Image

फाइल फोटो

Odisha Accident: ओडिशा के खोरधा जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब एक यात्री बस ने उस कार को टक्कर मार दी, जिसमें दंपति यात्रा कर रहे थे। बस में सवार दो यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। यह हादसा बेगुनिया इलाके में खोरधा-बलांगीर नेशनल हाईवे-57 पर पिचुकुली आदर्श विद्यालय के पास हुआ।

घने कोहरे के कारण हादसा होने की आशंका

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, सुबह घने कोहरे के कारण दुर्घटना होने की आशंका है। नयागढ़ की ओर जा रही यात्री बस की टक्कर विशाखापट्टनम से भुवनेश्वर की ओर आ रही एक तेज रफ्तार मारुति सेलेरियो कार से हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार एक पुरुष और महिला काफी देर तक फंसे रहे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा बेगुनिया इलाके में खोरधा-बलांगीर नेशनल हाईवे-57 पर पिचुकुली आदर्श विद्यालय के पास हुआ।

इस बीच, टक्कर के बाद यात्री बस सड़क से नीचे उतर गई, जिससे सवार दो यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना स्थल पर पुलिस की देरी के कारण इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक पति-पत्नी बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों से हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद मृतकों के शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article