बेंगलुरु : शहर के एयरपोर्ट रोड स्थित ताज होटल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 40 वर्षीय एसजी इमरान ने कथित तौर पर अपनी दो नाबालिग बेटियों शेख ज़ेहरा (5) और शेख ज़ोया (10) का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी पिता ने खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
बीवी के कलह से है आजिज
नागावारा का रहने वाला आरोपी इमरान मौके पर गंभीर हालत में मिला, जिसे तुरंत इलाज के लिए मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से एक कथित सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें वैवाहिक जीवन में लगातार कलह और पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध होने के संदेह का जिक्र किया गया है। पुलिस नोट की सत्यता की जांच करने के साथ-साथ इस सनसनीखेज वारदात के असल मकसद का पता लगाने में जुटी है। इस संबंध में स्थानीय थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें- उत्तराखंड वाले 24 घंटे सावधान! अचानक आएगी बाढ़; 12 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
उसने यह भी दावा किया कि उसे अपनी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध होने का संदेह था और उसके पास इसके साक्ष्य भी मौजूद हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इन सभी दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। डीसीपी के अनुसार, सुसाइड नोट में लिखी गई बातों और इस दोहरे हत्याकांड के पीछे की असल वजह की गहराई से छानबीन की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आखिर किन परिस्थितियों में दोनों मासूम बच्चियों की हत्या की गई। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई तेजी से जारी है।
