शहर

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में पिता की हैवानियत, अपनी दो बेटियों पर चाकू से किया वार

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 20, 2024, 06:25 PM IST

मुजफ्फरपुर में एक पिता ने अपनी ही बेटियों पर चाकू से वार कर दिया। इसमें एक बच्ची की मौत हो गई और दूसरी अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा है कि पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : BCCL

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुजफ्फरपुर में एक सनकी पिता ने अपनी ही बेटी को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि उसकी दो बेटियां हैं और उसने दोनों पर चाकुओं से वार कर दिया। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और जिंदगी-मौत से जंग लड़ रही है।

एक बच्ची की मौत

घटना के बाद बच्ची को तुरंत एसकेएमसीएच अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां एक बच्ची ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, दूसरे का इलाज जारी है। पिता की हैवानियत के बाद पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई। सभी इसी बात पर आश्चर्य व्यक्त कर रहे हैं कि आखिर कोई पिता ऐसे कैसे कर सकता है? आखिर कोई अपनी ही बेटी को कैसे मौत के घाट उतार सकता है?

सनकी बताया जा रहा है पिता

फिलहाल, स्थानीय लोग पिता के दिमागी हालत पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से बच रहे हैं, लेकिन इस तरह के मामले में नृशंस वारदात को अंजाम देने वाला शख्स दिमागी रूप से असंतुलित या सनकी पाया जाता है। उधर, पुलिस भी इस पर विस्तृत बयान देने से बच रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

मुजफ्फरपुर एसएसपी राकेश कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कारवाई में जुटी हुई है। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर तुरंत एफएसएल की टीम को बुलाया गया, जो फिलहाल वस्तुस्थिति को समझने का प्रयास कर रही है।

End of Article