Ballia News: बलिया में एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित तौर पर उसके पिता ने लगातार तीन महीने तक दुष्कर्म किया। जब बच्ची की मां को इस बारे में पता चला तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मां की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। रविवार को आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज
पुलिस के रविवार को बताया कि बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी एक किशोरी के साथ उसके पिता अजय सिंह द्वारा डरा धमकाकर घर में ही लगातार तीन माह तक कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। किशोरी ने कुछ दिन पहले अपने पिता की करतूत की जानकारी अपनी मां को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में किशोरी की मां की तहरीर के आधार पर अजय सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (3) (दुष्कर्म) और 506 (आपराधिक धमकी) के साथ ही यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा में मामला दर्ज किया गया है।
न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी
उन्होंने बताया कि पुलिस ने रविवार को आरोपी अजय सिंह को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के समीप गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद उसेर बलिया की एक अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
