शहर

Amarnath Yatra: जम्मू आधार शिविर से 6,600 से अधिक तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था रवाना, जानिए कब पूरी होगी यात्रा

कश्मीर हिमालय स्थित गुफा मंदिर के लिए जम्मू में भगवती नगर आधार शिविर से 6,619 तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था रवाना हो गया है। रविवार तड़के तीन बजकर 50 मिनट और चार बजकर 45 मिनट के बीच दो समूहों में तीसरा जत्था 319 वाहनों पर सवार होकर निकला, जिसमें 1,141 महिलाएं भी हैं-

Image

अमरनाथ यात्रा

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 6,619 यात्रियों का तीसरा जत्था रवाना,
  • अबतक 14 हजार भक्तों ने किया दर्शन
  • 19 अगस्त को पूरी होगी यात्रा

Amarnath Yatra: दक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित गुफा मंदिर के लिए जम्मू में भगवती नगर आधार शिविर से 6,619 तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था रवाना हो गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। जिसके अनुसार 52 दिन की वार्षिक अमरनाथ यात्रा के पहले दिन, करीब 14,000 तीर्थयात्रियों ने 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन किए। रविवार तड़के तीन बजकर 50 मिनट और चार बजकर 45 मिनट के बीच दो समूहों में तीसरा जत्था 319 वाहनों पर सवार होकर निकला। तीसरे जत्थे में 1,141 महिलाएं भी हैं।

अब तक 14 हजार लोगों ने किए दर्शन

अधिकारियों ने बताया कि 52 दिन की वार्षिक अमरनाथ यात्रा के पहले दिन, करीब 14,000 तीर्थयात्रियों ने 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन किए। यह यात्रा अनतंनाग में पहलगाम और गंदेरबल जिले में बालटाल मार्ग से शुरू हुई।

रविवार को तीसरा जत्था रवाना

रविवार तड़के तीन बजकर 50 मिनट और चार बजकर 45 मिनट के बीच दो समूहों में तीसरा जत्था 319 वाहनों पर सवार होकर निकला। तीसरे जत्थे में 1,141 महिलाएं भी हैं। अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्रियों के कश्मीर के लिए रवाना होने के समय जम्मू में बारिश हो रही थी। उन्होंने बताया कि 3,838 तीर्थयात्रियों ने पहलगाम मार्ग और 2,781 तीर्थयात्रियों ने बालटाल मार्ग से यात्रा करने का विकल्प चुना है।

19 अगस्त को पूरी होगी यात्रा

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 28 जून को पहले जत्थे को रवाना किया था और तब से कुल 13,103 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं। यह तीर्थयात्रा 19 अगस्त को संपन्न होगी। पिछले साल 4.5 लाख श्रद्धालुओं ने बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन किए थे।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article