आगरा

मजदूरी कर पत्नी को पढ़ा-लिखाकर काबिल बनाया, नर्स बनते ही हुई बेवफा, पति से मांगा तलाक

आगरा में एक व्यक्ति ने अपनी 8वीं पास पत्नी को नर्सिंग का कोर्स कराया। नर्स बनने के बाद पत्नी की नौकरी निजी अस्पताल में लग गई। जिसके बाद उसने अपने पति को छोड़ दिया। उसे अब अपने पति के साथ रहने में शर्म आ रही है और उसने तलाक मांगा है। दोनों की परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कराई जा रही है।

Image

SDM ज्योति मौर्या जैसा एक और मामला (सांकेतिक फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • पत्नी ने नर्स बनने के बाद पति को छोड़ा
  • पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट का आरोप
  • पत्नी अपने अनपढ़ पति से लेना चाहती है तलाक

Agra News: आगरा से एसडीएम ज्योति मौर्य जैसा ही एक और मामला सामने आया है। जहां पति ने अपनी पत्नी को मजदूरी करके पढ़ाया लिखाया और काबिल बनाया। जिसके बाद पत्नी नर्स बन गई और उसकी अस्पताल में नौकरी लग गई। लेकिन अब उसे अपने पति के साथ रहने में शर्म आ रही है। वह पति को छोड़कर अपने तीन बच्चे के साथ रह रही है। पत्नी ने अपने पति पर मारपीट का आरोप भी लगाया है। यह मामला परामर्श केंद्र पहुंच गया है, जहां दोनों की काउंसलिंग कराई जा रही है।

काउंसलर्स ने अगली तारीख पर बुलाया

महिला का पति फिरोजाबाद का रहने वाला है और राज मिस्त्री का काम करता है। दोनों की शादी 2008 में हुई थी। उनके तीन बच्चे भी हैं। काउंसलर डा. सतीश खिरवार ने बताया कि फिरोजाबाद के रहने वाले एक युवक ने पत्नी की शिकायत की थी। उसने आरोप लगाया कि पत्नी को उसने आठवीं से पढ़ाना शुरू कर दिया। उसे नर्सिंग का कोर्स कराया। जिसके बाद उसकी आगरा के निजी अस्पताल में नौकरी लग गई। अब पत्नी को अपने मजदूर पति के साथ खड़े हाेने में भी शर्म आ रही है। पति का आरोप है कि वह हर वक्त किसी युवक से फोन पर बात करती रहती है। परिवार परामर्श केंद्र में पति अपनी व्यथा सुनाने के दौरान फूट -फूट कर रोने लगा। काउंसलर्स ने दोनों को अगली तारीख पर स्वजन के साथ आने को कहा है।

पति को पत्नी और बच्चे पर शक

एक अन्य मामले में पति ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया कि उसका किसी और व्यक्ति के साथ संबंध है। परिवार परामर्श केंद्र में काउंसिलिंग के दौरान सैंया की रहने वाली महिला ने बताया कि 2023 में उसकी शादी दिल्ली के युवक से हुई। उसका छह महीने का बच्चा भी है। पति को शक है कि वह उसका बेटा नहीं है और बच्चे की शक्ल भी उससे नहीं मिलती है। पति का आरोप है कि पत्नी शादी के बाद दो महीने तक ससुराल में रहने के बाद मायके में ही रहती है। मायके में ही उसके किसी युवक के साथ संबंध हैं। गर्भावस्था के दौरान उसने जांच कराई थी। उसने बताया कि गर्भ धारण के समय पत्नी उसके साथ नहीं थी। पति का कहना है कि जब तक बच्चे का डीएनए टेस्ट नहीं होता है। वह उन्हें अपने साथ नहीं रखेगा। काउंसलर्स ने दोनों को अगली तिथि पर बुलाया गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article