शहर

फर्रुखाबाद सीट, उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की तारीख, मुख्य उम्मीदवार और चुनाव परिणाम की डेट

Farrukhabad Lok Sabha Elections 2024: यूपी की 80 सीटों पर सात चरणों में चुनाव होगा। तीसरे चरण के बाद चौथे चरण में फर्रुखाबाद सहित 13 लोकसभा सीटों पर मतदान होने है। आइए अब आपको फर्रुखाबाद लोकसभा सीट के प्रमुख उम्मीदवारों, मतदान और मतगणना की डेट के बारे में बताएं...

Image

फर्रुखाबाद लोकसभा सीट

Farrukhabad Lok Sabha Elections 2024: देशभर में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में पूरा किया जाएगा। बता दें कि सभी सात चरणों में यूपी की 80 सीटों पर चुनाव होने हैं। तीसरे चरण के बाद अब चौथे चरण की तैयारी चल रही है, जो 13 मई को आयोजित किया जाएगा। इस दिन 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीट पर चुनाव होंगे, जिसमें यूपी की 13 सीटें शामिल है। इन 13 सीटों में फर्रुखाबाद लोकसभा सीट भी शामिल है। फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र में 5 विधानसभा सीटें आती है। वो फर्रुखाबाद विधानसभा सीट, कायमगंज विधानसभा सीट, अमृतपुर विधानसभा सीट, अलीगंज विधानसभा सीट और भोजपुर विधानसभा सीट है।

यूपी के फर्रुखाबाद जिले का नाता कांस्य युग से है। इस स्थान पर खुदाई के दौरान प्राचीन काल के कई हथियार और उपकरण मिले है। कहा जाता है कि महाभारत काल के पुराणों में इस जिले के जिक्र भी है। इसके अलावा फर्रुखाबाद पोटैटो सिटी के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल, फर्रुखाबाद में सबसे अधिक आलू का उत्पादन किया जाता है। आलू के उत्पादन के साथ ये क्षेत्र राजनीतिक दृष्टी से भी अहम माना जाता है। बता दें कि 2014 और 2019 में लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत हुई थी। आइए अब आपको फर्रुखाबाद के प्रमुख उम्मीदवारों के साथ मतदान की तिथि और मतगणना की तिथि के बारे में बताएं।

फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र जाति समीकरण

फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर वर्ष 2019 में कुल मतदाताओं की संख्या 17,08,585 थी। इस बार ये संख्या बढ़ने की उम्मीद है। फर्रुखाबाद सीट पर जाति समीकरण की बात करें तो मतदान में यादव, लोधी, राजपूत और शाक्य अहम भूमिका निभाते हैं। इसमें हिंदुओं की संख्या 80 से 90 प्रतिशत है, जिसमें सामान्य, ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग शामिल है। वहीं मुस्लिम की संख्या 10 से 15 प्रतिशत है।

फर्रुखाबाद लोकसभा सीट मतदान की तारीख

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले, दूसरे और तीसरे चरण के पूरा होने के बाद चौथे चरण के मतदान की तैयारी की जा रही है। चौथे चरण में में यूपी की फर्रुखाबाद सीट सहित 13 सीटों के लिए मतदान होना है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी लोकसभा शेड्यूल 2024 के अनुसार, चौथे चरण के मतदान 13 मई को होंगे। इस दिन फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी।

फर्रुखाबाद लोकसभा मतगणना कब होगी

लोकसभा चुनाव 2024 का सात चरणों में पूरा किया जाएगा। जारी लोकसभा चुनाव शेड्यूल के अनुसार, 19 अप्रैल से 1 जून तक चुनाव होने हैं। सात चरणों के सभी चुनाव पूरे होने के बाद सभी 543 सीटों पर मतगणना के बाद 4 जून को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।

फर्रुखाबाद लोकसभा सीट प्रमुख उम्मीदवार 2024

भारतीय जनता पार्टी- भाजपा (BJP) -मुकेश राजपूत

समाजवादी पार्टी - सपा (SP)- डॉ. नवल किशोर शाक्य

बहुजन समाज पार्टी-बीएसपी - (BSP) क्रांति पांडे

लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 में दोनों में बीजेपी के उम्मीदवार मुकेश राजपूत की जीत हुई थी। इस बार के लोकसभा चुनाव में भी फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर बीजेपी ने मुकेश राजपूत को ही चुनावी मैदान में उतारा है। अब देखना ये है कि क्या इस साल बीजेपी एक बार फिर जीत हासिल करते हुए हैट्रिक मारती है की नहीं। ये फैसला तो मतगणना के बाद भी होगा।

फर्रुखाबाद लोकसभा 2019 के परिणाम

लोकसभा चुनाव 2019 में फर्रुखाबाद सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार की जीत हुई थी। बीजेपी के उम्मीदवार मुकेश राजपूत के साथ बीएसपी के मनोज अग्रवाल और कांग्रेस के सलमान खुर्शीद चुनावी मैदान में में थे। इस बीच मुकेश राजपूत ने 5,69,880 वोट प्राप्त करके दूसरी बार जीत हासिल की। इस चुनाव में बीएसपी के मनोज अग्रवाल ने 3,48,178 वोट मिले तो वहीं सलमान खुर्शीद को 55,258 वोट प्राप्त हुए।

फर्रुखाबाद लोकसभा 2014 के परिणाम

2014 में हुए लोकसभा चुनाव में यूपी की फर्रुखाबाद सीट पर बीजेपी के मुकेश राजपूत ने जीत हासिल की थी। उन्होंने 4,06,195 वोटों हासिल करते हुए एसपी के रामेश्वर सिंह यादव (2,55,693 वोट), कांग्रेस के सलमान खुर्शीद (95,543 वोट), बीएसपी के जयवीर सिंह (1,14,521 वोट) और आपके तारिक परवेज (1857 वोट) को हराया था।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article