Farmer Protest, Delhi Chalo Protest : पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर होते हुए किसान आगे बढ़ ही रहे थे कि अचानक से हंगामा शुरू हो गया। प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा पथराव किए जाने के बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ दिए। पुलिस के एक्शन से किसान और भी ज्यादा भड़क गए और उनकी पुलिस से झड़प शुरू हो गई। बता दें कि, किसानों के दिल्ली कूच के मद्देनज़र दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किए गए हैं। यहां पर कंटीले तारों की बैरीकेडिंग की गई है और बड़ी संख्या मे पुलिस फोर्स तैनात है। इस दौरान प्रदर्शनकारी किसनों की हर गतिविधि पर ड्रोन से भी नजर भी रखी जा रही है। इन सबके बीच रजोकरी बॉर्डर पर भीषण जाम की स्थिति बनी है।
दिल्ली में धारा-144 लागू
केन्द्र सरकार से वार्ता विफल होने के बाद किसानों ने आज दिल्ली कूच का ऐलान किया है। किसानों के कूच औऱ पिछली बार के किसान आंदोलन के समय हुए बवाल को देखते हुए दिल्ली पुलिस दिल्ली मे धारा 144 लगा रखी है। दिल्ली के तमाम बॉर्डर पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रशासन का कहना है कि, किसी भी स्थिति मे किसान दिल्ली में प्रवेश न कर पाएं इसके लिए दिल्ली पुलिस ने हर तरह की व्यवस्था कर रखी है।
रजोकरी बॉर्डर पर भीषण जाम
शंभू बॉर्डर पर हाहाकार मचने के बाद रजोकरी बॉर्डर पर भीषण जाम की स्थिति बन गई है। गुरुग्राम से दिल्ली जाने वाली सड़क रजोकरी बॉर्डर पर भारी संख्या मे दिल्ली पुलिस तैनात है। साथ ही आधी सड़क बैरीकेडिंग व कंटीले तारों से घिरी है। बड़े बड़े डंपर मे मिट्टी भरे हुए हैं, क्रेन खड़ी है एवं ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है। कहा जा रहा है कि, हर स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस की पूरी तैयारी है। इस पर साउथ वेस्ट डीसीपी रोहित मीणा भी नजर बनाए हुए हैं।
