क्रिकेट

India vs West Indies T20: इंदौर में टी20 मैच के लिए ऑनलाइन बिकेंगे टिकट, 1000 से 12500 रुपये तक रख गई है कीमत

मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) ने बुधवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 मैच की टिकटों की दरों की घोषणा की। 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले जाने वाले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के टिकटों की कीमतें 1,000 रुपये से 12,500 रुपये तक रखी गई हैं।

Image

इंदौर क्रिकेट स्टेडियम। फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले जाने वाले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के टिकटों की कीमतें 1,000 रुपये से 12,500 रुपये तक रखी गई हैं। मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) ने बुधवार को टिकटों की दरों की घोषणा की।

एमपीसीए के एक अधिकारी ने बताया कि इस मुकाबले के लिए गैलरी के सबसे सस्ते टिकट की कीमत 1,000 रुपये रखी गई है, जबकि पवेलियन का सबसे महंगा टिकट 12,500 रुपये का होगा। अधिकारी ने बताया कि टिकटों की बिक्री केवल ऑनलाइन माध्यम से होगी और इसके लिए ’डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो’ को आधिकारिक ऑनलाइन टिकटिंग एजेंसी बनाया गया है।

11 अक्टूबर को खेला जाएगा मुकाबला

उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति अधिकतम चार टिकट खरीद सकेगा और ये टिकट एक ही या अलग-अलग श्रेणियों के हो सकते हैं। अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू होने की तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। यह इस स्टेडियम में आयोजित होने वाला पांचवां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच होगा।

गौरतलब हो कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज और पांच टी20 मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी। वेस्टइंडीज के भारत दौरे का आगाज 27 सितंबर से होगा। पहले तीन वनडे मैच की सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद टी20 सीरीज की शुरुआत होगी।

T20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला T20: 6 अक्टूबर 2026, लखनऊ

दूसरा T20: 9 अक्टूबर 2026, रांची

तीसरा T20: 11 अक्टूबर 2026, इंदौर

चौथा T20: 14 अक्टूबर 2026, हैदराबाद

पांचवा T20: 16 अक्टूबर 2026, बेंगलुरु

      Umesh Kumar
      उमेश कुमारauthor

      उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

      और पढ़ें
      End of Article