फरीदाबाद

Faridabad News: अस्‍पताल जा रही बीमार महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर अपहरण, 4 दिन बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 05:29 PM IST

Faridabad News: फरीदाबाद में एक बीमार महिला का अपहरण कर रेप करने का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी महिला के परिचित हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी अभी फरार हैं।

Image

नशीला पदार्थ पिलाकर महिला का अपहरण कर किया रेप

KEY HIGHLIGHTS
  • पीड़ित महिला का पलवल बस स्‍टैंड से किया अपहरण
  • दोनों आरोपी और महिला पहले से ही थे एक दूसरे के परिचित
  • चार दिनों तक कमरे में बंधक बनाकर आरोपियों ने किया रेप

Faridabad News: तबीयत खराब होने पर अस्‍पताल इलाज कराने जा रही एक महिला का अपहरण कर रेप (Rape) करने का बड़ा मामला सामने आया है। आरोपियों ने रास्‍ते में महिला को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर अपहरण (Kidnaped) कर लिया और फिर बंधक बनाकर चार दिन तक रेप करते रहे। वहां से छूटने के बाद पीड़िता ने कैंप थाना पुलिस (Police) में शिकायत देकर दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। बताया जा रहा है कि, दोनों आरोपी पीड़िता की पहचान वाले थे और अभी फरार हैं।

पूरे मामले की जानकारी देते हुए कैंप थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि, पीड़िता अपने पति व दो बेटों के साथ दिल्ली में एक किराए के मकान में रहती है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि, वह तबीयत खराब होने पर अपने गांव के एक अस्‍पताल जा रही थी। पीड़िता ने बताया कि, जब वह पलवल रेलवे रोड़ पर पहुंची तो उसके परिचित अलीगढ़ के रामनंगला निवासी शिव कुमार व महादोरा निवासी विजेंद्र मिल गए, दोनों ने बातचीत के दौरान उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसके बाद वह अचेत हो गई।

चार दिनों तक एक कमरे में बनाए रखा बंधक

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि, जब उसे होश आया तो वह एक कमरे में थी और विजेंद्र उसके पास खड़ा था। पीड़िता ने जब शोर मचाने का प्रयास किया तो विजेंद्र ने उसका मुंह दबा दिया। पीड़िता का आरोप है कि, विजेंद्र ने उसे डरा धमका कर चार दिन तक उसी कमरे में बंद रखा और उसका रेप करता रहा। पीड़िता ने कहा कि, चार दिन बाद मौका मिलने पर वह उस कमरे से भाग कर एक फ्लाईओवर के पास पहुंची। जहां पर मौजूद लोगों से उक्त जगह के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि, यह धारूहेड़ा है। इसके बाद पीड़िता लोगों से मदद मांगकर किसी तरह अपने घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी अपनी मां और चाचा को बताई। जिसके बाद परिवार के सदस्‍यों के साथ कैंप थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ नशीला पदार्थ पिलाकर अपहरण कर बंधक बनाकर रखने व दुष्कर्म करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article