गाजियाबाद

Ghaziabad News: पति के गाली देने का विरोध पत्‍नी को पड़ा भारी, क्रिकेट बैट से तोड़ दी पत्‍नी की नाक, गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 07:51 PM IST

Ghaziabad News: गाजियाबाद में एक पारिवारिक झगड़े का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक पति ने अपनी पत्‍नी को कमरे में बंद कर जमकर पीटने के साथ क्रिकेट बैट से उसकी नाक तोड़ दी। घायल महिला का अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

गाजियाबाद में पति ने पत्‍नी को जमकर पीटा, टूटी नाक। (सांकेतिक फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  1. पति पर आए दिन पत्‍नी से मारपीट करने का आरोप
  2. पुलिस में शिकायत की बात सुनकर पति ने बोला हमला
  3. गंभीर रूप से घायल महिला का चल रहा इलाज, पति गिरफ्तार

Ghaziabad News: गाजियाबाद में पारिवारिक झगड़े का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के सेक्टर-3 में घरेलू झगड़े के दौरान एक पति ने क्रिकेट बैट से पीटी-पीटकर अपनी पत्‍नी की नाक तोड़ दी। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति घर से फरार हो गया। पीड़िता ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इंदिरापुरम थाने में पति विनोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी पति को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।

पीड़ित महिला द्वारा पुलिस में दर्ज कराए गए बयान के अनुसार, उसका पति विनोद हमेशा छोटी-छोटी बातों को लेकर उससे झगड़ा करता रहता है। इस दौरान वह मारपीट और गाली-गलौज भी करता। पीड़िता ने बताया कि, शनिवार को भी उसके पति विनोद ने झगड़ा शुरू कर दिया। इस दौरान उसने महिला के माता-पिता को गालियां देना शुरू कर दिया।

कमरे में बंद करके पीटा, बैट से तोड़ दी नाक

पीड़िता ने बताया कि, जब उसने इसका विरोध किया तो उसके पति ने मारपीट शुरू कर दी। महिला के अनुसार, आरोपी पति ने उसे कमरे में बंद करके जमकर पीटा। जब उसने इसकी शिकायत पुलिस में करने की बात कही तो वह और ज्‍यादा नाराज हो गया और घर में रखा क्रिकेट बैट से उसके चेहरे पर वार करना शुरू कर दिया। इससे उसके नाक की हड्डी टूट गई और चेहरे के अन्‍य हिस्‍सों और सिर में भी चोट आई।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार

घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। वहीं पीड़िता ने इसकी जानकारी अपनी बहन को दी। बहन ने पीड़िता को अस्‍पताल में भर्ती करने के साथ इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि, शिकायत के आधार पर आरोपी विनोद के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे देर रात वसुंधरा सेक्टर-4 से गिरफ्तार कर लिया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article