फरीदाबाद

Faridabad-Gurugram Weather Forecast: सूरज की तपिश से बढ़ा तापमान, सुबह-शाम सर्दी का पहरा, कल कितना बदलेगा मौसम

Faridabad-Gurugram Weather Forecast Today, 8th March 2024, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Faridabad Main: फरीदाबाद और गुरुग्राम में आज मौसम साफ रहने वाला है। हालांकि कल आंशिक रूप से बादल छाए रहने वाले हैं। देखें मौसम की ताजा अपडेट।

Image

फरीदाबाद-गुरुग्राम में साफ रहेगा मौसम

Faridabad-Gurugram Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: फरीदाबाद और गुरुग्राम में ठंड वापस जाने लगी है। यहां सिर्फ सुबह और शाम में ही ठंड महसूस हो रही है और दिन में धूप अपना जोर दिखा रही है। यहां का मौसम भी साफ बना हुआ है। आने वाले 7 दिनों में भी बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि इस बीच आसमान में बादल छाए हुए नजर आ सकते हैं। फरीदाबाद में बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई थी। जिसके बाद अब फिर से तापमान में बढ़ोत्तरी होने लगी है। वहीं गुरुग्राम में अभी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास ही है, हालांकि आने वाले दिनों में यहां का तापमान भी बढ़ेगा।

फरीदाबाद में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार फरीदाबाद में आज मौसम साफ रहने वाला है। आज यहां का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। Accuweather के अनुसार फरीदाबाद में दोपहर में तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। आज दिन में यहां का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं शाम में तापमान में गिरावट होगी और रात के समय यहां का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। शनिवार को फरीदाबाद में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कल यहां का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक रह सकता है।

गुरुग्राम में मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार गुरुग्राम में गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री दर्ज हुआ है। आज भी यहां पर आसमान साफ रहेगा। हालांकि कल आसमान में हल्के बादल देखने को मिल सकते हैं। आने वाले 7 दिनों में से कई दिन धूप-छांव का खेल भी दिख सकता है। आज के तापमान की बात करें तो गुरुग्राम में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। Accuweather के अनुसार दोपहर में गुरुग्राम का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं रात में तापमान 12 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article