Coal Mine Blast: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सोमवार को एक कोयला खदान में विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। हालांकि, पश्चिम बंगाल विद्युत विकास निगम लिमिटेड (डब्ल्यूबीपीडीसीएल) ने कहा है कि उसकी खदान में विस्फोट के कारण पांच लोगों की मौत हुई है।
सुबह करीब 10 बजे हुआ विस्फोट
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे भदुलिया ब्लॉक की एक कोयला खदान में हुई। उन्होंने कहा कि अभी तक हमने चार शव बरामद किए हैं। बचाव अभियान जारी है।
कैसे हुआ विस्फोट?
डब्ल्यूबीपीडीसीएल के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट उस समय हुआ जब गंगारामचक और गंगारामचक-भदुलिया कोयला खदानों में विस्फोटों के लिए डेटोनेटर ले जाए जा रहे थे।
