शहर

Bulandshahr: 6 साल की बच्ची से हैवानियत करने वाले आरोपियों पर पुलिस का प्रहार, एनकाउंटर के बाद किया गिरफ्तार

बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान छह वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया है और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग उठ रही है।

Police Encounter in Bulandshahr (Symbolic Photo: Canva)

बुलंदशहर में पुलिस एनकाउंटर (सांकेतिक फोटो: Canva)

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने छह वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में दो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों का आरोप है कि दोनों युवकों ने मासूम को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे छत से नीचे फेंककर मौत के घाट उतार दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम राजू और वीरू बताए जा रहे हैं, जो गांव में किराए के मकान में रहते थे। चौंकाने वाली बात यह है कि उसी मकान में पीड़ित बच्ची का परिवार भी रह रहा था। घटना के बाद परिवार ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर सिकंदराबाद थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और उन्हें पकड़ लिया।

मुठभेड़ में घायल हुए आरोपी

शुक्रवार देर रात कांवरा रोड पर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो आरोपी वहां मौजूद हैं। टीम ने घेराबंदी की कोशिश की तो आरोपियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें राजू और वीरू घायल हो गए। मुठभेड़ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे और कुछ कारतूस बरामद किए। एसपी ग्रामीण डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप सही प्रतीत हो रहे हैं।

दोषियों को सख्त सजा देने की मांग

आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे दुष्कर्म और हत्या की पुष्टि हो सकेगी। मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश पैदा कर दिया है। स्थानीय लोग बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त कर रहे हैं और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही, पुलिस ने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

(इनपुट - आईएएनएस)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

 Nilesh Dwivedi
Nilesh Dwivedi author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article