शहर

Attention Please! संडे को बदला रहेगा ब्लू लाइन मेट्रो का समय, दिल्ली के यात्रियों के लिए आया नया शेड्यूल

Delhi Metro Timing: दिल्ली मेट्रो ने ब्लू लाइन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए शुक्रवार को एक एडवाइजरी जारी की है। साथ ही यात्रियों को सलाह दी है कि वह यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें।

Image

संडे को बदला रहेगा ब्लू लाइन मेट्रो का समय

Photo : iStock

Delhi Metro Timing: दिल्ली मेट्रो ने ब्लू लाइन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए शुक्रवार को एक एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी के तहत, द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली वाली ब्लू लाइन की सेवाओं में रविवार को अस्थायी बदलाव किया गया है।

ब्लू लाइन का क्यों बदला समय

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ब्लू लाइन में मौजूद सुप्रीम कोर्ट और इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के बीच निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के चलते सेवाओं में अस्थायी बदलाव किया जाएगा। यह मेंटेनेंस कार्य 2 मई 2026 की रात को किया जाएगा, जिसकी वजह से 3 मई 2026 दिन रविवार की सुबह मेट्रो सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित रहेंगी।

किन रूट्स पर बदला समय

मेट्रो रूटमौजूदा समयसंशोधित समय
नोएडा इलेक्ट्रानिक सिटी - द्वारका सेक्टर 21 (Noida Electronic City – Dwarka Sector 21)06:00 hrsकोई बदलाव नहीं
वैशाली - द्वारका सेक्टर 21 (Vaishali – Dwarka Sector 21)06:00 hrs06:05 hrs
लक्ष्मी नगर- द्वारका सेक्टर 21 (Laxmi Nagar – Dwarka Sector 21)06:00 hrs06:21 hrs
यमुना बैंक - द्वारका सेक्टर 21 (Yamuna Bank – Dwarka Sector 21)05:53 hrs05:50 hrs
द्वारका - नोएडा इलेक्ट्रानिक सिटी (Dwarka – Noida Electronic City)05:45 hrsकोई बदलाव नहीं
द्वारका सेक्टर 21 - नोएडा इलेक्ट्रानिक सिटी (Dwarka Sector 21 – Noida Electronic City)06:16 hrsकोई बदलाव नहीं
नोएडा सेक्टर 21 - वैशाली (Dwarka Sector 21 – Vaishali)06:00 hrsकोई बदलाव नहीं

DMRC ने यात्रियों को दी सलाह

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने शुक्रवार को एक एडवाइजरी जारी कर यात्रियों को सलाह दी है कि वह यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें। हालांकि, डीएमआरसी ने स्पष्ट किया है कि मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव महज सुबह के शुरुआती घंटों में लागू रहेगा।

समय लेकर चलें यात्री

अगर संडे को आपकी कोई योजना है तो अतिरिक्त समय लेकर जरूर चलें। हालांकि, ऐसा नहीं है कि ब्लू लाइन के सभी स्टेशन प्रभावित होंगे। आंशिक रूप से जिन मेट्रो का समय बदला गया है उनमें वैशाली - द्वारका सेक्टर 21, लक्ष्मी नगर - द्वारका सेक्टर 21 और यमुना बैंक - द्वारका सेक्टर 21 वाली मेट्रो शामिल है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article