शहर

Delhi Weather: दिल्ली में दिख रहे बारिश के आसार, ठंड और बढ़ने की चेतावनी; आज कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

Delhi Ka Mausam, दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज कोहरा होगा या नहीं? मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली में नए साल के जश्न पर बादल छा सकते हैं। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है, वहीं आज यानी मंगलवार को कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं मौसम का हाल।

Image

दिल्ली में बारिश के दिख रहे आसार

Photo : Times Now Digital

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30-December-2025: राजधानी दिल्ली में सर्दी का असर लगातार गहराता जा रहा है। कोहरा, गिरते तापमान और प्रदूषण ने मिलकर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नए साल से ठीक पहले मौसम का मिजाज और बिगड़ने के संकेत हैं, जिससे दिल्ली-NCR ही नहीं बल्कि देश के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

आज कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

सोमवार सुबह से ही दिल्ली और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। कई जगहों पर दृश्यता बेहद कम दर्ज की गई, जिससे सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। सोमवार सुबह राजधानी कई घंटों तक कोहरे की चादर में लिपटी रही। दृश्यता बेहद कम होने से दफ्तर जाने वालों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। देर सुबह जाकर हालात में कुछ सुधार देखने को मिला।

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए भी मध्यम से घने कोहरे की चेतावनी जारी की है और ऑरेंज अलर्ट लागू रखा गया है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 21 से 24 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। बादलों की मौजूदगी और कोहरे के कारण ठंड का एहसास ज्यादा बना रहेगा।

दिल्ली में आएगी बारिश

IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 31 दिसंबर से पहले उत्तर और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में मौसम करवट ले सकता है। बारिश के चलते कई राज्यों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। इसका असर नए साल के जश्न पर भी पड़ सकता है। दिल्ली में 30 दिसंबर की शाम से बादल छाने लगेंगे और 31 दिसंबर को हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए गए हैं। बारिश होने की स्थिति में ठंड और बढ़ सकती है, जिससे रात के समय गलन ज्यादा महसूस होगी।

दिल्ली-NCR का अगले 24 घंटे का हाल

अगले एक दिन के दौरान दिल्ली-एनसीआर में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। सुबह के वक्त हल्का से घना कोहरा देखने को मिल सकता है। हवा की रफ्तार कम रहेगी, जिससे कोहरा देर तक टिक सकता है और प्रदूषण का असर भी बना रह सकता है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article