शहर

Delhi Weather: दिल्ली में कोहरे को लेकर आज भी अलर्ट, हवाओं ने घटाया असर; जानें IMD का पूर्वानुमान

Delhi Ka Mausam, दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज कोहरा होगा या नहीं? मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली में कल के घने कोहरे के बाद आज मंगलवार को कोहरे का असर कुछ कम दिखा है। हालांकि मौसम विभाग ने दिल्ली में फॉग को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में तड़के घना कोहरा दिखा लेकिन हालात कल से बेहतर रहे। आइए जानते हैं दिल्ली के मौसम का हाल।

Image

दिल्ली में हवाओं से कोहरे का कहर हुआ कुछ कम

Photo : Times Now Digital

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16-December-2025: दिल्ली-NCR में सर्दी के साथ कोहरे और प्रदूषण की समस्या लगातार गंभीर बनी हुई है। राजधानी दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में बीते 24 घंटों के दौरान धुंध और जहरीली हवा ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। विजिबिलिटी घटने से जहां यातायात प्रभावित हुआ, वहीं खराब वायु गुणवत्ता ने स्वास्थ्य संबंधी जोखिम भी बढ़ा दिए हैं। कोहरे और प्रदूषण के मेल से आज भी कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम दर्ज की गई। कल इसका सीधा असर हवाई सेवाओं पर देखने को मिला था, जिससे कुछ उड़ानों में देरी हुई और कुछ उड़ानें रद्द भी हुईं। NCR में सड़कों पर भी विजिबिलिटी कम होने के कारण कई जगहों से दुर्घटनाओं की खबरें सामने आईं।

आज कुछ राहत, हवाओं ने बदले हालात

सोमवार की तुलना में मंगलवार को कोहरे की तीव्रता में थोड़ी कमी देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार, हवा की गति बढ़ने से धुंध कुछ हद तक छंटी है। बीते दिन न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे ठंड का असर कुछ कम महसूस हुआ।

कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने मंगलवार सुबह के लिए दिल्ली के अधिकतर इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर घना कोहरा बनने की आशंका जताई गई है, जो प्रदूषण के साथ मिलकर स्मॉग का रूप ले सकता है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ रहने और धूप निकलने की संभावना है।

आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड

पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है। 18 से 20 दिसंबर के बीच न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे ठंड और बढ़ेगी।

पश्चिमी विक्षोभ से मिल सकती है राहत

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 17 और 18 दिसंबर के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से उत्तर-पश्चिम दिशा से तेज और शुष्क हवाएं चलने की संभावना है, जिससे प्रदूषण में कुछ हद तक कमी आ सकती है। वहीं पहाड़ी इलाकों में 20 और 21 दिसंबर के दौरान बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article