शहर

कल दिल्ली के इन 12 इलाकों में नहीं आएगा पानी, ये है टैंकर Helpline Number

दिल्ली में आज यानी मंगलवार 27 जनवरी को आसमान से जमकर पानी बरसा, लेकिन कुछ इलाकों में दिल्ली जल बोर्ड के पानी की सप्लाई बाधित रही। इसी तरह कल यानी बुधवाार 28 जनवरी को भी दिल्ली के कुल 12 इलाकों में जलापूर्ति बाधित रहेगी। जानिए उन सभी इलाकों के नाम और दिल्ली जल बोर्ड का Helpline नंबर, ताकि आप टैंक मंगवाकर अपनी जरूरत पूरी कर सकें।

Image

दिल्ली के कई इलाकों में बुधवार को नहीं आएगा पानी

दिल्ली के कई इलाकों में पिछले तीन दिनों से बारी-बारी जल आपूर्ति बाधित रही है। पानी की आपूर्ति बाधित होने को लेकर दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से पहले ही अलर्ट कर दिया गया था। जब बोर्ड ने बताया था कि अंडरग्राउंड रिजरवेयर (UGR) और बूस्टिंग पंपिंग स्टेशन की वार्षिक फ्लशिंग प्रोग्राम के चलते इन इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। इसके चलते शनिवार 24 जनवरी, मंगलवार 27 जनवरी और बुधवार 28 जनवरी को 44 इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। शनिवार को 21, आज यानी मंगलवार 27 जनवरी को 11 और कल बुधवार 28 जनवरी को 12 इलाकों में जल आपूर्ति बाधित रहेगी।

जल आपूर्ति बाधित होने को लेकर दिल्ली जल बोर्ड ने पहले ही खेद जताया है। इसके साथ ही प्रभावित इलाकों के लोगों को सलाह दी गई है कि वो पहले से ही अपनी जरूरत के लिए पर्याप्त पानी स्टोर करके रख लें। लोगों की मदद के लिए दिल्ली जल बोर्ड ने टैंकर मंगवानी की सुविधा भी दी है। टैंकर मंगवाने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। उनके बारे में भी जानकारी देंगे, पहले जान लेते हैं आज यानी 27 जनवरी और कल बुधवार 28 जनवरी को किन-किन इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।

मंगलवार 27 जनवरी को यहां नहीं आया पानी

  • हिरणकुदना
  • बक्करवाला गांव
  • टिकरी गांव
  • मुंडका गांव
  • नीलवाल गांव
  • स्वर्ण पार्क
  • ESI ओखला फेज-1
  • द्वारका क्षेत्र
  • 620 LIG मकान पॉकेट-4 सेक्टर-11
  • नया बाजार
  • 288 SFS हाउसेज पॉकेट-1 सेक्टर-19

बुधवार 28 जनवरी को यहां बाधित रहेगी जलापूर्ति

  • किशन गढ़ और महरौली
  • ESI ओखला चरण-1
  • ओखला 720 SFS ग्रेड I से IV तक
  • ओखला पॉकेट-टी सेक्टर-19
  • 160 MIG (चार मंजिला)
  • 104 MIG + 147 LIG
  • इंक्रीमेंटल हाउसेस
  • सेक्टर-23, 567 इंक्रीमेंटल
  • मुनिरका गांव
  • 520 MIG और 103 अतिरिक्त मकान पॉकेट-3 सेक्टर-19, मोती बाग
  • डीयर पार्क बीपीएस
  • गुलमोहर पार्क खेल गांव बीपीएस

आपके इलाके में पानी नहीं आएगा और अगर आपने पहले से पानी भरकर नहीं रखा है या आपको अतिरिक्त पानी की जरूरत है तो आप दिल्ली जल बोर्ड के हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके अपने लिए टैंकर मंगवा सकते हैं। इसके लिए दिल्ली जल बोर्ड के सेंट्रल कंट्रोल रूम के साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। आप उन नंबरों पर फोन करके टैंकर मंगवा सकते हैं।

  • सेंट्रल कंट्रोल रूम DJB Toll Free Helpline Number - 1916
  • Toll Free Helpline Number M/s NWS Pvt. Ltd- 18001217744
  • महरौली निर्वाचन क्षेत्र - 26127216
  • तुगलकाबाद निर्वाचन क्षेत्र - 26388976
Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam : 48 घंटे मौसम रहेगा भारी, 26 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; आंधी-तूफान, वज्रपात, बाढ़ से बरतें सावधानी

Kal Ka Mausam : 48 घंटे मौसम रहेगा भारी, 26 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; आंधी-तूफान, वज्रपात, बाढ़ से बरतें सावधानी

ऑनलाइन प्रमोशन और क्रिप्टो निवेश के नाम पर ठगी का बड़ा खेल! दिल्ली के शख्स से 4.29 लाख की साइबर धोखाधड़ी, राजस्थान-मध्य प्रदेश से 6 आरोपी गिरफ्तार

ऑनलाइन प्रमोशन और क्रिप्टो निवेश के नाम पर ठगी का बड़ा खेल! दिल्ली के शख्स से 4.29 लाख की साइबर धोखाधड़ी, राजस्थान-मध्य प्रदेश से 6 आरोपी गिरफ्तार

'उपद्रवियों की रिपोर्ट राहुल गांधी को भेजी जाएगी'; 'हर बूथ, कांग्रेस मजबूत' अभियान के दौरान समर्थकों के हंगामे पर बघेल हुए सख्त

'उपद्रवियों की रिपोर्ट राहुल गांधी को भेजी जाएगी'; 'हर बूथ, कांग्रेस मजबूत' अभियान के दौरान  समर्थकों के हंगामे पर बघेल हुए सख्त

UP Legislature Monsoon Session : यूपी को मिला 59,019.54 करोड़ का अनुपूरक बजट बूस्टर, उद्योग, ऊर्जा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण के लिए बड़ा ऐलान

UP Legislature Monsoon Session : यूपी को मिला 59,019.54 करोड़ का अनुपूरक बजट बूस्टर, उद्योग, ऊर्जा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण के लिए बड़ा ऐलान

यूपी विधानसभा में मचा बवाल; विधायक सचिन यादव हुए पूरे सत्र से निष्कासित, CM योगी का बैनर लहराना पड़ा महंगा

यूपी विधानसभा में मचा बवाल; विधायक सचिन यादव हुए पूरे सत्र से निष्कासित, CM योगी का बैनर लहराना पड़ा महंगा