शहर

झूठी आन की खातिर बेटी की हत्या! चंबल नदी में डूबोकर पिता ने ली 18 वर्षीय युवती की जान

दिल्ली की 18 वर्षीय युवती की आगरा में कथित ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि पिता ने उसकी चंबल नदी में डुबोकर हत्या कर दी। पुलिस ने जांच के बाद शव बरामद कर लिया है।

Image

नदी में बेटी की डुबाकर हत्या, शव बरामद

Photo : Times Now Digital

दिल्ली की 18 वर्षीय युवती की कथित ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि पिता ने उसे आगरा के पैतृक गांव ले जाकर चंबल नदी में डुबोकर हत्या कर दी। बाद में दिल्ली आकर पुलिस के पास बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। मामले का खुलासा होने के बाद दिल्ली पुलिस ने नदी मे सर्च ऑपरेशन चलाकर शव बरामद कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

गर्भवती बेटी को गांव ले जाने का आरोप

पुलिस के अनुसार, मामला आगरा के बासौनी गांव का है। मृतक युवकी की पहचान 18 वर्षीय खुशी के रूप मे हुई है। बताया जा रहा है कि अविवाहित थी और गर्भवती थी। आरोप है कि साउथ दिल्ली निवासी लखपत अपनी बेटी खुशी को 29 जुलाई को गांव लेकर आया। वह दवा दिलाने के बहाने उसे बासौनी गांव लेकर पहुंचा। जहां उसने कथित तौर पर बेटी को चंबल नदी में डुबोकर बेरहमी से उसकी जान ले ली।

गुमशुदगी दर्ज कराने से बढ़ा शक

आरोप है कि घटना के बाद पिता ने दिल्ली के तिगड़ी थाने में बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करा दी। जांच के दौरान पुलिस को पिता के ऊपर शक हुआ हुआ और पूछताछ में मामले की परतें खुलनी शुरू हुईं।

दिल्ली पुलिस ने आगरा पहुंचकर बरामद किया शव

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के आधार पर दिल्ली पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर आगरा पहुंची। गोताखोरों की मदद से चंबल नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसके बाद युवती का शव बरामद कर लिया गया। शव को पोस्टमार्टम और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए दिल्ली ले जाया गया।

हत्या के कारणों की जांच जारी

पुलिस पूरे घटनाक्रम, हत्या से जुड़े सबूतों और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले के सभी तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!