शहर

कल का पावरकट (Power Cut 9 May 2026): रोहिणी, जनकपुरी, हौजखास, खानपुर, नांगलोई सहित इन इलाकों में 6 घंटे तक बिजली कटौती, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut Schedule 9 May, 2026: शनिवार के दिन दिल्ली के कई इलाकों में 6 घंटे तक की बिजली कटौती होगी। ऐसे में छुट्टी के दिन दिल्ली वालों के पसीने छूटने की पूरी संभावना है। ये इलाके प्रभावित होंगे।

Image

दिल्ली में कल का पावर कट, कई इलाकों में रहेगी बिजली कटौती

Delhi Power Cut Schedule 9 May, 2026: उत्तर और उत्तर पश्चिमी भारत में पिछले कुछ दिनों से एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर अब खत्म हो गया है। इसी के साथ राजधानी दिल्ली में गर्मी भी लगातार बढ़ती जा रही है। प्रचंड गर्मी के प्रहार के बीच बिजली कटना किसी टॉर्चर से कम नहीं होता। लेकिन दिल्ली में कल यानी शनिवार 9 मई को कई इलाकों में बिजली कटौती रहेगी। दिन के समय होने वाली यह कटौती आपकी परेशानियां बढ़ा सकती है। चलिए जानते हैं, किन इलाकों में और क्यों शनिवार को बिजली कटौती होगी।

क्यों होगी बिजली कटौती

बिजली वितरण कंपनियों BSES औप Tata Power DDL ने शनिवार 9 मई 2026 के लिए कई इलाकों में निर्धारित बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है। ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस, एलटी सर्किट अपग्रेडेशन, आरएमयू रिपेयर, 11 केवी फीडर समस्या और प्रोजेक्ट वर्क के चलते दिल्ली के दक्षिण, पश्चिम और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों के दर्जनों इलाकों में कई घंटों के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

इन इलाकों में होगी बिजली कटौती

बिजली कंपनियों के अनुसार यह कटौती पूरी तरह योजनाबद्ध है और इसका मकसद गर्मी के दिनों में ओवरलोडिंग, ट्रिपिंग और तकनीकी खराबियों को कम से कम करना है। प्रभावित इलाकों में मोहन गार्डन, हौज खास, नांगलोई, विकासपुरी, पालम, खानपुर, जनकपुरी, रोहिणी, बादली, नरेला, किराड़ी और बवाना जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं।

यहां दो घंटे तक गुल रहेगी बिजली

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में मोहन गार्डन डिवीजन के तहत रजा पुर खुर्द विकास नगर में दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक एलटी सर्किट मेंटेनेंस किया जाएगा। वहीं हस्तसाल स्थित जैलदार एन्क्लेव के ब्लॉक K-6 में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक नेटवर्क अपग्रेडेशन के कारण बिजली कटौती देखने को मिलेगी।

DIVISIONTIME(HRS)REASONAREA
MOHAN GARDEN12:00-13:30LT CIRCUIT-MAINTENANCERAZA PUR KHURD VIKAS NAGAR,
HAUZ KHAS11:05-11:50RMU-MAINTENANCETIFAC BUILDING
MOHAN GARDEN11:00-13:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK K 6 ZAILDAR ENCLAVE HASTSAL,
HAUZ KHAS11:00-11:45RMU-DEFECT IN OPERATION MECHANISMBLOCK D GULMOHAR PARK,
NANGLOI11:00-14:00TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONVIKASPURI EXTN,
VIKASPURI11:00-14:00TRANSFORMER-CIVIL WORKBLOCK GG2 VIKAS PURI,
KHANPUR11:00-12:30LT CIRCUIT-MAINTENANCETIGRI COLONY TIGRI SANGAM VIHAR,
PALAM11:00-12:30TRANSFORMER-LOAD BALANCINGBLOCK A POCKET 9 PINK APARTMENTS NARSIRPUR,
PALAM11:00-12:3011KV FEEDER-PROBLEM IN RMUPOCKET B KAILASHPURI EAST KAILASHPURI MAIN PALAM,BLOCK RZB SABZI MANDI SAGARPUR MAIN SAGARPUR,
JANAKPURI11:00-13:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK B2 SHIV NAGAR JANAK PURI,
KHANPUR11:00-12:0011KV FEEDER-PROBLEM IN RMUDURGA VIHAR DEVLI SANGAM VIHAR,
VIKASPURI10:00-12:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONSHIV VIHAR HASTSAL,
NANGLOI10:00-12:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONNANGLI VIHAR,
JANAKPURI09:00-13:00TRANSFORMER-TRANSFORMER FAULTBLOCK 3 SUBHASH NAGAR,

विकासपुरी में तीन घंटे की बिजली कटौती

हौज खास डिवीजन के तहत टीआईएफएसी बिल्डिंग में सुबह 11:05 से 11:50 बजे तक आरएमयू मेंटेनेंस होगा, जबकि गुलमोहर पार्क के ब्लॉक D में ऑपरेशन मैकेनिज्म में तकनीकी खराबी दूर करने के लिए 11 बजे से 11:45 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई और विकासपुरी इलाकों में भी बड़े स्तर पर काम होना है। विकासपुरी एक्सटेंशन और GG-2 विकासपुरी में ट्रांसफॉर्मर अपग्रेडेशन और सिविल वर्क के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली कटौदी होगी। शिव विहार हस्तसाल और नांगली विहार में भी नेटवर्क अपग्रेडेशन के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।

संगम विहार, तिगड़ी में पावर कट

पालम क्षेत्र में पिंक अपार्टमेंट नासिरपुर, कैलाशपुरी ईस्ट और सागरपुर मेन मार्केट के आसपास ट्रांसफॉर्मर लोड बैलेंसिंग और 11 केवी फीडर मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इन क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से 12:30 बजे तक पावर कट रह सकता है। जनकपुरी और खानपुर क्षेत्र भी इस सूची में शामिल हैं। शिव नगर जनकपुरी के ब्लॉक B-2 में नेटवर्क अपग्रेडेशन के चलते 11 बजे से 1 बजे तक बिजली नहीं आएगी, जबकि देवली, संगम विहार और तिगड़ी कॉलोनी में अलग-अलग तकनीकी कार्यों के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

DisttZoneDESCRIPTIONDate Time fromDate Time toArea affectedTotal Duration (in Hrs)
BADLI516PREVENTIVE MAINTENANCE09.05.26 08:0009.05.26 11:00PART OF BIA3
SHALIMARBAGH503PREVENTIVE MAINTENANCE09.05.26 08:0009.05.26 10:00PART OF MUKUNDPUR VILLAGE2
MODEL TOWN505PREVENTIVE MAINTENANCE09.05.26 08:3009.05.26 12:30PART OF K-BLOCK4
BAWANA521PROJECT WORK09.05.26 09:0009.05.26 15:00PART OF E BLK SEC 26
KIRARI513PREVENTIVE MAINTENANCE09.05.26 09:0009.05.26 11:00PART OF SUKHBIR NAGAR2
ROHINI581PREVENTIVE MAINTENANCE09.05.26 09:3009.05.26 11:30PART OF SEC 18 ROHINI2
NARELA514PROJECT WORK09.05.26 10:1509.05.26 14:15PART OF SEC-C AND SEC-B4
NARELA514PREVENTIVE MAINTENANCE09.05.26 10:2009.05.26 14:20PART OF SEC-K4
NARELA514PROJECT WORK09.05.26 10:3009.05.26 14:30PART OF SEC-L4
NARELA514PROJECT WORK09.05.26 10:3009.05.26 14:30PART OF SEC-B4
BAWANA521PREVENTIVE MAINTENANCE09.05.26 11:0009.05.26 14:00PART OF F BLK SEC 53
NARELA511PROJECT WORK09.05.26 11:0009.05.26 13:00PART OF PARDEEP VIHAR2
NARELA517METERING WORK09.05.26 11:0009.05.26 14:00PART OF BAKHTAWARPUR3
NARELA511PROJECT WORK09.05.26 11:3009.05.26 12:30PART OF SHASTRI PARK1

यहां 3 से 6 घंटे तक का पावर कट

उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिल्ली में भी लंबी अवधि के पावर कट तय किए गए हैं। बादली के बीआईए क्षेत्र में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक प्रिवेंटिव मेंटेनेंस कार्य होगा। मॉडल टाउन के K-ब्लॉक में 4 घंटे का पावर कट रहेगा। बवाना सेक्टर-2 और सेक्टर-5 में प्रोजेक्ट वर्क और मेंटेनेंस के चलते 3 से 6 घंटे तक बिजली बाधित रह सकती है।

नरेला क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिजली कटौती होगी

नरेला सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में शामिल है। सेक्टर-B, सेक्टर-C, सेक्टर-K, सेक्टर-L, प्रदीप विहार, बख्तावरपुर और शास्त्री पार्क में सुबह 10:15 बजे से दोपहर 2:30 बजे के बीच अलग-अलग चरणों में बिजली कटौती निर्धारित की गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंह author

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी... और देखें

End of Article