शहर

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 5 सितंबर 2026): साकेत, सैनिक फार्म, पुष्प विहार, पीरागढ़ी सहित इन इलाकों में बत्ती गुल रहेगी, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut Schedule 5 September, 2026: राजधानी दिल्ली में शनिवार 5 सितंबर को कई इलाकों में घंटों तक बिजली गुल रहेगी। बिजली वितरण कंपनियों ने पावरकट का पूरा शेड्यूल जारी किया है। जानें अपने क्षेत्र में बिजली कटौती का समय और कारण।

Image

दिल्ली के कई इलाकों कल घंटों तक पावरकट रहेगा

Delhi Power Cut Schedule 5 September, 2026: राजधानी दिल्ली में कल यानी शनिवार 5 सितंबर को कई इलाकों में चार घंटे तक का पावरकट रहेगा। दिल्ली की बिजली वितरण कंपनियों (Discom) ने शनिवार के लिए बिजली कटौती का पूरा शेड्यूल जारी किया है। चलिए जानते हैं कल दिल्ली के किन-किन इलाकों में, कितनी देर के लिए और क्यों बिजली कटौती होगी।

बिजली वितरण कंपनियों BSES Yamuna Power Limited (BYPL) और BSES Rajdhani Power Limited (BRPL) ने मेंटेनेंस और नेटवर्क से जुड़े अलग-अलग कार्यों के लिए शटडाउन शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत सुबह से दोपहर और कुछ इलाकों में दोपहर बाद तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है।

पहाड़गंज, दरियागंज में रहेगा पावर कट

BYPL के मुताबिक, दरियागंज डिवीजन में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सिस्टम इम्प्रूवमेंट का काम किया जाएगा। इस दौरान कमला मार्केट-अजमेरी गेट, गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल-कमला मार्केट-अजमेरी गेट और यूपी रोडवेज बस स्टैंड-पहाड़गंज-दरियागंज से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

BRPL के इन क्षेत्रों में भी होगी बिजली कटौती

BRPL के शेड्यूल के मुताबिक सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में मुंडका, नांगलोई, खानपुर, छतरपुर, पालम, साकेत, हौज खास, मोहन गार्डन और नजफगढ़ शामिल हैं। अलग-अलग स्थानों पर बिजली कटौती की अवधि भी अलग-अलग होगी।

DIVISIONTIME(HRS)REASONAREA
KHANPUR14:00-15:3011KV FEEDER-MAINTENANCETIGRI EXTENSION TIGRI SANGAM VIHAR,
MUNDKA13:00-16:00HVDS-MAINTENANCETYAGI COLONY NANGLOI EXTENSION NANGLOI,RAJENDRA PARK EXTENSION NANGLOI EXTENSION NANGLOI,RAJENDRA PARK NANGLOI EXTENSION NANGLOI,BLOCK A 1 NANGLOI EXTENSION NANGLOI,JOHAR VILLAGE NANGLOI EXTENSION NANGLOI,
SAKET12:00-15:00TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONBEES SUTRI HARIJAN BASTI SAINIK FARM,
TAGORE GARDEN11:09-13:09LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONKHAYALA VISHNU GARDEN,
NANGLOI11:09-13:09RMU-MAINTENANCEPRADHAN ENCLAVE,
NANGLOI11:09-14:09TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONBLOCK A 3 MIYANWALI NAGAR PASCHIM VIHAR,
NANGLOI11:09-14:09TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONNANGLOI SAIYED VILLAGE PASCHIM VIHAR,
PALAM11:09-12:39LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGBLOCK F RAJ NAGAR EXTENSION RAJ NAGAR,
KHANPUR11:09-13:09RMU-MAINTENANCEVAYUSENABAD
CHHATARPUR11:09-14:09TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCERAJPUR KHURD VILLAGE CHHATARPUR,
CHHATARPUR11:09-14:09TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCEASOLA,
CHHATARPUR11:09-12:09TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONRADHEY MOHAN DRIVE,JAUNAPUR VILLAGE JAUNAPUR,FATEHPUR BERI,DLF FARMS,CHANDAN HOLA,ANSAL VILLAS SAT BARI,BLOCK C CHHATARPUR EXTENSION CHHATARPUR,
NANGLOI11:09-14:09TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONBLOCK G UDAY VIHAR 2 ADHYAPAK NAGAR NANGLOI,
HAUZ KHAS11:00-13:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONHUMAYUNPUR SAFDARJUNG ENCLAVE,
CHHATARPUR11:00-13:00LT CIRCUIT-MAINTENANCEDERA VILLAGE,
SAKET11:00-14:00TRANSFORMER-CIVIL WORKSECTOR 3 PUSHPA VIHAR,
KHANPUR11:00-12:3011KV FEEDER-MAINTENANCEBLOCK C SECTOR 5 DAKSHINPURI,
KHANPUR11:00-13:00HVDS-MAINTENANCEBLOCK G VISHWAKARMA COLONY PULPEHLADPUR,
MUNDKA11:00-13:0011KV FEEDER-CABLE ENTRY HOLE OPENLAXMI PARK COLONY KAMARUDDIN NAGAR,RANHOLLA,
KHANPUR11:00-13:00RMU-MAINTENANCEBLOCK F 3 SANGAM VIHAR,
PALAM11:00-12:30LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONSECTOR 9 DWARKA,
NANGLOI11:00-14:00TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCEEKTA ENCLAVE PEERAGARHI VILLAGE PASCHIM VIHAR,
DWARKA11:00-14:00TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCEAAKASH HOSPITAL SEC-3 DWARKA
KHANPUR11:00-14:00TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCEDURGA VIHAR DEVLI SANGAM VIHAR,
CHHATARPUR11:00-14:00TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCEBLOCK G AYA NAGAR EXTENSION AYA NAGAR,
PALAM11:00-12:30LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK B RAJ NAGAR 2 RAJ NAGAR,
KHANPUR10:00-11:3011KV FEEDER-MAINTENANCETIGRI EXTENSION TIGRI SANGAM VIHAR,
HAUZ KHAS10:00-12:00LT CIRCUIT-POLE DAMAGEMASJID MOTH VILLAGE SOUTH EXTENSION II,
MOHAN GARDEN10:00-12:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK M ZAILDAR ENCLAVE HASTSAL,
MOHAN GARDEN10:00-12:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK D MANSA RAM PARK UTTAM NAGAR,
MUNDKA09:00-11:0011KV FEEDER-MAINTENANCEYADAV PARK KAMARUDDIN NAGAR,BLOCK 2C NANGLOI EXTENSION NANGLOI,
MUNDKA09:00-12:00TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCEJAI VIHAR KAMARUDDIN NAGAR,
MUNDKA09:00-10:30LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGBLOCK 4 ABC NANGLOI EXTENSION NANGLOI,
NAJAFGARH07:00-09:00TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONANAND VIHAR NANGLI SAKRAWATI,NANGLI SANKRANTI NANGLI SAKRAWATI,
NAJAFGARH06:00-10:00TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONNANGLI SANKRANTI NANGLI SAKRAWATI,

नजफगढ़ और मुंडका में पावरकट

नजफगढ़ के कुछ इलाकों में सुबह 6 बजे से 10 बजे तक और एक अन्य क्षेत्र में सुबह 7 से 9 बजे तक ट्रांसफॉर्मर नेटवर्क अपग्रेडेशन का काम प्रस्तावित है। मुंडका के कुछ इलाकों में सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक ट्रांसफॉर्मर की प्रिवेंटिव मेंटेनेंस सहित अन्य कार्य होंगे। इन कार्यों के चलते यहां बिजली कटौती रहेगी।

खानपुर में टिगरी एक्सटेंशन, संगम विहार और आसपास के क्षेत्रों में 11KV फीडर व RMU मेंटेनेंस के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। कुछ स्थानों पर कटौती का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक तय किया गया है।

दोपहर तक इन इलाकों में भी असर

छतरपुर में राजपुर खुर्द गांव, असोला, आया नगर एक्सटेंशन और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस व नेटवर्क अपग्रेडेशन का काम किया जाएगा। साकेत के बीस सूत्री हरिजन बस्ती, सैनिक फार्म और पुष्प विहार सेक्टर-3 में भी अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति प्रभावित रह सकती है।

द्वारका और पीरागढ़ी में रहेगी बत्ती गुल

इसके अलावा द्वारका सेक्टर-3, सफदरजंग एन्क्लेव, सेक्टर-9 द्वारका, राजनगर एक्सटेंशन, उत्तम नगर, हस्तसाल, खयाला-विष्णु गार्डन और पीरागढ़ी सहित कई इलाकों में भी निर्धारित पावर शटडाउन रहेगा।

बिजली उपभोक्ताओं को सलाह

बिजली कंपनियों ने ये काम आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने, नेटवर्क अपग्रेड करने और उपकरणों के रखरखाव के लिए निर्धारित किए हैं। उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए जरूरी बिजली संबंधी काम पहले निपटा लें और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल सावधानी से करें।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article