शहर

कल का पावरकट (Power Cut 4 May 2026): बादली, बवाना और मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में 2-5 घंटे तक बिजली कटौती, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut Schedule 4 May, 2026: दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार 4 मई को 2 से 5 घंटे तक बिजली की कटौती रहेगी। यहां देखें समय और क्षेत्रों की पूरी लिस्ट।

Image

दिल्ली के कई इलाकों में कल बिजली कटौती

Delhi Power Cut Schedule 4 May, 2026: पिछले तीन-चार दिनों से दिल्ली पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में मौसम ने जबरदस्त करवट ली है। IMD के अनुसार दिल्ली में 7 मई तक 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। तेज हवाओं और समय-समय पर हो रही बारिश के चलते तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। हालांकि, बिना बिजली दिल्ली की गर्मी में सांस लेना दूभर है। सोमवार 4 मई को दिल्ली के कई इलाकों में कई घंटों तक बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। चलिए जानते हैं वह कौन-कौन से इलाके हैं -

बिजली वितरण कंपनी Tata Power DDL ने 4 मई 2026 को कई इलाकों में निर्धारित बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया गया है। विभाग के अनुसार मेंटेनेंस, फॉल्टी एसेट रेक्टिफिकेशन, नए कनेक्शन, सुरक्षा कार्य और प्रोजेक्ट वर्क के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में 2 घंटे से लेकर 5 घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। लोगों को सलाह दी गई है कि वे पहले से जरूरी तैयारियां कर लें, ताकि गर्मी के मौसम में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

बवाना में होगी लंबी बिजली कटौती

दिल्ली में सोमवार 4 अप्रैल को सबसे लंबी बिजली कटौती बवाना इलाके में देखने को मिलेगी। यहां सेक्टर-5, पूठ इंडस्ट्रियल एरिया, स्ट्रीट लाइट ट्रांसफॉर्मर और कंझावला के कुछ हिस्सों में अलग-अलग समय पर बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बवाना सेक्टर-1 के एफ ब्लॉक में सुबह 7 से 9 बजे तक प्लांड मेंटेनेंस के कारण बिजली नहीं रहेगी। वहीं कंझावला और कंझावला इंडस्ट्रियल एरिया में सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक और 11 बजे तक क्रमशः बिजली कटौती निर्धारित की गई है।

बख्तावरपुर में 4 घंटे का पावर कट

बादली क्षेत्र के बावाना सेक्टर-5 के कुछ हिस्सों में सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक फॉल्टी एसेट रेक्टिफिकेशन का काम किया जाएगा, जिसके चलते चार घंटे बिजली बाधित रहेगी। नरेला क्षेत्र में भी कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बख्तावरपुर में सुबह 7 से 11 बजे तक प्रोजेक्ट वर्क किया जाएगा। इसके अलावा जिंदपुर और सुंदर विहार के कुछ हिस्सों में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी।

DisttZoneDESCRIPTIONDate Time fromDate Time toArea affectedTotal Duration (in Hrs)
BADLI572FAULTY ASSET RECTIFICATION04.05.26 07:3004.05.26 11:30PART OF BAWANA SEC-54
BAWANA512FAULTY ASSET RECTIFICATION04.05.26 11:0004.05.26 13:00PART OF DARYAPUR AGRICULTURE2
BAWANA521PSD FOR SAFETY PURPOSE04.05.26 11:0004.05.26 16:00PART OF STREET LIGHT TRANSFORMER5
BAWANA521NEW CONNECTION04.05.26 11:0004.05.26 15:00PART OF POOTH INDL AREA4
BAWANA521PLANNED MAINTENANCE04.05.26 07:0004.05.26 09:00PART OF F BLK SEC 12
BAWANA533WEEKLY OFF04.05.26 07:3004.05.26 11:30PART OF KANJHAWALA4
BAWANA533WEEKLY OFF04.05.26 07:0004.05.26 11:00PART OF KANJHAWALA INDUSTRIAL AREA4
KIRARI513EXTERNAL DAMAGE REVIVAL04.05.26 09:0004.05.26 11:00PART OF DTC RANIKHERA2
MANGOLPURI519NEW CONNECTION04.05.26 10:0004.05.26 12:00PART OF POOTH VILLAGE2
NARELA511PROJECT WORK04.05.26 11:3004.05.26 13:30PART OF ZINDPUR2
NARELA511NEW CONNECTION04.05.26 11:3004.05.26 13:30PART OF SUNDER VIHAR2
NARELA517PROJECT WORK04.05.26 07:0004.05.26 11:00PART OF BAKHTAWARPUR4

रानीखेड़ा में दो घंटे की बिजली कटौती

किराड़ी जोन में डीटीसी रानीखेड़ा के आसपास सुबह 9 बजे से 11 बजे तक एक्सटर्नल डैमेज रिवाइवल का काम चलेगा। वहीं मंगोलपुरी जोन के पूठ गांव में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नए कनेक्शन से जुड़े कार्यों के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सभी से अपील है कि निर्धारित समय के दौरान जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पहले से चार्ज रखें और पानी की पर्याप्त व्यवस्था कर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंह author

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी... और देखें

End of Article