शहर

कल का पावरकट (Power Cut 27 May 2026): जनकपुरी, राजौरी गार्डन और नांगलोई सहित कई इलाकों में कल घंटों बत्ती गुल रहेगी, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut Schedule 27 May, 2026: जनकपुरी, नांगलोई, हौज खास और राजौरी गार्डन सहित कई इलाकों में कल बुधवार को बत्ती गुल रहेगी। यहां देखें किन इलाकों में पावर कट रहेगा, समय और क्षेत्रों की पूरी लिस्ट यहां है।

Image

दिल्ली में कल इन इलाकों में कई घंटे तक बिजली की कटौती रहेगी

Delhi Power Cut Schedule 27 May, 2026: दिल्ली में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। भीषण गर्मी के चलते बिजली की मांग भी बढ़ रही है। ट्रांसफार्मर, बिजली घर और तारों पर अत्यधिक लोड के चलते काफी ज्यादा दबाव पड़ रहा है। इस दबाव के चलते कई बार कुछ इलाकों में पावर कट और पावर शट डाउन करना पड़ रहा है। लोड मैनेज करने के लिए भी पावर कट का सहारा लेना पड़ता है। दिल्ली में बिजली वितरण कंपनी BSES ने कल यानी बुधवार 27 मई के लिए बिजली कटौती का पूरा शेड्यूल जारी किया है। चलिए जानते हैं, कल दिल्ली के किन इलाकों में और क्यों पावर कट रहेगा।

बिजली वितरण कंपनी (BSES) द्वारा नेटवर्क अपग्रेडेशन, ट्रांसफार्मर मेंटेनेंस और नए एलटीएबी सर्किट बिछाने जैसे जरूरी तकनीकी कामों के चलते दिल्ली के अलग-अलग डिवीजनों में बिजली आपूर्ति कुछ घंटों के लिए बाधित रहेगी।

जनकपुरी, मोहन गार्डन और नांगलोई में सबसे ज्यादा पावरकट

इस पावर कट का सबसे ज्यादा असर वेस्ट और साउथ-वेस्ट दिल्ली के इलाकों जैसे जनकपुरी, नांगलोई, मोहन गार्डन और जाफरपुर में देखने को मिलेगा। अधिकारियों के मुताबिक, यह कटौती सिर्फ तय समय के लिए होगी, ताकि भविष्य में बिना किसी रुकावट के निर्बाध बिजली सप्लाई हो सके।

यहां दो घंटे का पावरकट

जनकपुरी के 'A 4C ब्लॉक' और 'P\&T कॉलोनी' में नेटवर्क अपग्रेडेशन के चलते सुबह 11:05 बजे से दोपहर 01:05 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वहीं, राजौरी गार्डन के 'G ब्लॉक' में सुबह 10:05 से दोपहर 12:05 बजे तक पावर कट रहेगा।

नांगलोई में तीन घंटे नहीं आएगी बिजली

नांगलोई डिवीजन के तहत आने वाले विकासपुरी एक्सटेंशन में ट्रांसफार्मर अपग्रेडेशन का काम किया जाएगा। इस वजह से यहां सुबह 11:05 बजे से दोपहर 02:05 बजे तक यानी करीब 3 घंटे बिजली गुल रहेगी।

हौज खास में एक घंटे रहेगी बत्ती गुल

हौज खास डिवीजन के जेएनयू नंबर-II (न्यू सब-स्टेशन) इलाके में आरएमयू (RMU) में गैस का प्रेशर कम होने की वजह से सुबह 11:13 से दोपहर 12:13 बजे तक एक घंटे के लिए सप्लाई बंद रहेगी।

DIVISIONTIME(HRS)REASONAREA
HAUZ KHAS11:13-12:13RMU-LOW PRESSURE OF GAS IN RMUJ.N.U NO.-II (NEW S/SSTN.)
JANAKPURI11:05-13:05LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK A 4C P AND T COLONY JANAK PURI,
NANGLOI11:05-14:05TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONVIKASPURI EXTN
NANGLOI11:05-14:05TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONVIKASPURI EXTN,
JANAKPURI10:05-12:05LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK G RAJOURI GARDEN,
MOHAN GARDEN10:00-12:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONPHASE 2 OM VIHAR NAWADA,
JAFFARPUR10:00-12:00TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONHAIBUTPURA EXTENSION HAIBUTPUR,
JAFFARPUR10:00-12:00TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCEMANDHELA KALAN VILLAGE,KAIR VILLAGE,
MOHAN GARDEN10:00-12:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONRAZA PUR KHURD VIKAS NAGAR,
MUNDKA07:05-09:05LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGWEST CABIN BLOCK MUNDKA

मोहन गार्डन में बिजली कटौती

मोहन गार्डन के 'ओम विहार फेज-2' और 'रजापुर खुर्द विकास नगर' में सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक बिजली की सप्लाई बाधित रहेगी। इसके अलावा जाफरपुर के हैबतपुरा एक्सटेंशन और मंडहेला कलां व कैर गांव में भी इसी समय मेंटेनेंस का काम किया जाएगा।

मुंडका में सुबह के समय रहेगी बत्ती गुल

मुंडका के वेस्ट केबिन ब्लॉक में नए सर्किट बिछाने का काम सुबह 07:05 से 09:05 बजे के बीच ही पूरा कर लिया जाएगा, जिससे सुबह ऑफिस जाने की आपाधापी में लोगों को कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।

ये इंतजाम करें

बिजली कटौती को देखते हुए कटौती वाले क्षेत्रों के लोगों को सलाह दी जाती है कि पहले से पूरी तैयारी कर लें। क्योंकि छत पर लगी टंकी में पानी चढ़ाने के लिए भी बिजली की जरूरत होती है, इसलिए लाइट कटने से पहले पानी भर लें। मोबाइल और अन्य जरूरी उपकरणों को चार्ज कर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंह author

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी... और देखें

End of Article