शहर

कल का Power Cut: साकेत, पालम, बवाना, वसंत कुंज सहित दिल्ली के इन इलाकों में कल कई घंटे गुल रहेगी बत्ती

दिल्ली के कई इलाकों में मेंटेनेंस कार्य के चलते कल यानी गुरुवार 23 अप्रैल को बिजली गुल रहेगी। इसमें कालकाजी, वसंत कुंज, द्वारका और बवाना जैसे क्षेत्र भी शामिल हैं।

Image

दिल्ली में 23 अप्रैल को कई इलाकों में बिजली कटौती

कल का Power Cut: उत्तर भारत में इन दिनों प्रचंड गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। राजधानी क्षेत्र दिल्ली में भी आसमान से आग बरस रही है। गर्मियों के दिनों में कुछ राहत घर के अंदर ही मिलती है, जब एसी, पंखा, कूलर चलता है। लेकिन बिजली की कटौती के चलते घर में भी गर्मी से जीना मुहाल हो जाता है। कल यानी 23 अप्रैल को दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और बादल का कहीं नामो-निशान नहीं है। इसलिए कल प्रचंड गर्मी के लिए तैयार रहें और साथ ही बिजली कटौती के लिए भी तैयार रहें, क्योंकि कल दिल्ली के कई इलाकों में कई-कई घंटों तक बिजली गुल रहेगी।

कल यानी गुरुवार 23 अप्रैल को दिल्ली के कई इलाकों में BSES और Tata Power DDL ने निर्धारित बिजली कटौती (Schedule Power Cut) की घोषणा की गई है। यह कटौती विभिन्न रखरखाव कार्यों, ट्रांसफॉर्मर बदलने और नेटवर्क अपग्रेडेशन के चलते की जा रही है। बिजली वितरण कंपनियों ने पहले ही इसकी जानकारी जारी कर दी है। ताकि, आप पहले से ही जरूरी तैयारी कर सकें।

पानी की व्यवस्था भी करके रखें

अगर आपके क्षेत्र में उस समय पानी आता है और आप मोटर चलाकर पानी भरते हैं तो पानी की शॉर्टेज के लिए भी तैयार रहें। पानी का टैंकर मंगवाने के लिए आप दिल्ली Delhi Jal Bord Water Helpline नंबर पर कॉल कर सकते हैं

BSES Helpline Number

BSES की Power Helpline

दक्षिण और दक्षिण पूर्वी दिल्ली में यहां होगी बिजली कटौती

दक्षिण दिल्ली के कालकाजी, निजामुद्दीन, आरके पुरम और वसंत कुंज सहित कई क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। कालकाजी एक्सटेंशन और गोविंदपुरी इलाके में दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक ट्रांसफॉर्मर बदलने का काम किया जाएगा। जबकि निजामुद्दीन, भोगल और जंगपुरा क्षेत्रों में दोपहर 1:05 से 1:50 बजे तक मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली गुल रहेगी।

साउथ दिल्ली में चार घंटे की बिजली कटौती

आरके पुरम और वसंत विहार के कुछ हिस्सों में दोपहर 1:04 से शाम 5:04 बजे तक ट्रांसफॉर्मर रिप्लेसमेंट का काम किया जाएगा। इसी तरह पालम, मोहन गार्डन, छतरपुर और साकेत क्षेत्रों में भी सुबह 10 से दोपहर 2 बजे के बीच अलग-अलग समय पर बिजली कटौती होगी।

DIVISIONTIME(HRS)REASONAREA
ALAKNANDA14:00-16:00TRANSFORMER-TRANSFORMER REPLACEMENTBLOCK A 10 KALKAJI EXTENSION GOVINDPURI KALKAJI,
NIZAMUDDIN13:05-13:50RMU-MAINTENANCEDEFENCE COLONY BHOGAL JANGPURA,
R K PURAM13:04-17:04TRANSFORMER-TRANSFORMER REPLACEMENTINDIAN AIR LINES AND AIR INDIA ESTATE VASANT VIHAR,
PALAM12:00-13:00LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGBLOCK J RAJ NAGAR 2 RAJ NAGAR,
MOHAN GARDEN11:04-13:04HVDS-HVDS TRANSFORMERBLOCK N 2 MOHAN GARDEN RAZAPUR KHURD,
VASANT KUNJ11:04-12:04TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCEROOPAM WALA KUNWA MEHRAULI,
VASANT KUNJ11:04-13:04TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCETEACHER COLONY MEHRAULI,LAKHI NATH KUTI MEHRAULI,POCKET 5 AND 6 SECTOR B VASANT KUNJ,BRAHMAN MOHALLA MEHRAULI,POCKET 4 SECTOR B VASANT KUNJ,KISHANGARH VILLAGE SECTOR A VASANT KUNJ,
MOHAN GARDEN11:04-14:04HVDS-MAINTENANCERAZAPUR KHURD,
VASANT KUNJ11:04-12:3411KV FEEDER-TREE TRIMMINGSETH SARAI MEHRAULI,CHRISTIAN COLONY MEHRAULI,MEHRAULI VILLAGE MEHRAULI,LADHA SARAI VILLAGE MEHRAULI,
PALAM11:00-12:00TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCETAMILAR ENCLAVE VIJAY ENCLAVE MAHAVIR ENCLAVE,
PALAM11:00-12:30LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK D SECTOR 8 DWARKA,
SARITA VIHAR11:00-13:00HVDS-MAINTENANCEKHADDA COLONY JAITPUR,
PALAM11:00-13:00RMU-DEFECT IN OPERATION MECHANISMPOCKET 1 SECTOR 22 DWARKA,
CHHATARPUR11:00-14:00TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONDR AMBEDKAR COLONY CHHATARPUR,
SAKET10:04-11:04TRANSFORMER-ROUTINE MAINTENANCEBLOCK A 1 NEB SARAI SAINIK FARM,

बसंत कुंज और महरौली में पावर कट

वसंत कुंज और महरौली इलाके में पेड़ों की छंटाई, ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस और फीडर कार्यों के चलते कई कॉलोनियों में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रह सकती है। वहीं सरिता विहार और द्वारका क्षेत्र के कुछ इलाकों में भी मरम्मत कार्य के चलते बिजली की कटौती होगी।

उत्तरी और बाहरी दिल्ली में नहीं आएगी बिजली

Tata Power Helpline Number

Tata Power की Electricity Helpline

उत्तरी और बाहरी दिल्ली में भी गुरुवार 23 अप्रैल को Tata Power DDL द्वारा भी कई जगहों पर बिजली कटौती की जाएगी। बवाना, बादली और किराड़ी क्षेत्रों में गुरुवार को सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक विभिन्न प्रोजेक्ट कार्य, लोड मैनेजमेंट और ट्रांसफॉर्मर मरम्मत के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

S. NoDiscomDisttZoneDESCRIPTIONDate Time fromDate Time toArea affectedTotal Duration (in Hrs)
1TATA POWER - DDLBADLI572PROJECT WORK23.04.26 08:0023.04.26 11:00PART OF DULIYA COLONY3
2TATA POWER - DDLBAWANA521EARLY MORNING OUTAGE - INDUSTRIAL AREA23.04.26 06:3023.04.26 08:30PART OF F BLK SEC 12
3TATA POWER - DDLBAWANA521DT REPAIRING23.04.26 10:3023.04.26 12:30PART OF F BLK SEC 12
4TATA POWER - DDLKIRARI523LOAD MITIGATION23.04.26 08:0023.04.26 12:00PART OF FURNITURE MARKET4

संभावित बिजली कटौती वाले क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों से अपील है कि वे निर्धारित समय के अनुसार अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें। बिजली उपकरणों का सुरक्षित इस्तेमाल करें और साथ ही किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article