Delhi Police Encounter: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शास्त्री पार्क इलाके में सोमवार देर रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने हाशिम बाबा गैंग के एक फरार शूटर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान आमिर उर्फ सलीम के रूप में हुई है। वह पिछले दो सालों से फरार था और हत्या के एक सनसनीखेज मामले में वांटेड चल रहा था।
दो साल पहले चाचा-भतीजे की हत्या
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने दो साल पहले दिवाली की रात हुई चाचा-भतीजे की हत्या की थी। दोनों लोग अपने घर के बाहर दिवाली मना रहे थे, तभी आरोपी ने उन पर गोलीबारी कर दी थी, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई थी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद से ही आमिर फरार चल रहा था।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Greater Noida West News: सुपरटेक इको विलेज 3 में पानी की किल्लत, 8000 हजार लोग बूंद-बूंद को परेशान
क्राइम ब्रांच की टीम को शास्त्री पार्क इलाके में आरोपी की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार कार्रवाई करते हुए डीसीपी क्राइम संजीव यादव के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर मान और इंस्पेक्टर सुंदर गौतम की टीम ने शास्त्री पार्क इलाके में मेट्रो डिपो के पास आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली
बुधवार रात करीब 10:48 बजे पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने खुद को घिरा हुआ देखकर अपनी पिस्टल निकाल ली और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। इस दौरान एक गोली आरोपी के पैर को पर लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा। जिसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस को आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल भी बरामद हुई है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है और उसके अन्य आपराधिक मामलों की जांच कर रही है।
