दिल्ली

यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब; हथनी कुंड बैराज से छोड़ा गया 18 लाख क्यूसेक पानी, नोएडा में बाढ़ का खतरा

दिल्ली में हाल की मूसलधार बारिश के चलते यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले दो हफ्तों में नदी का पानी कई बार खतरे के निशान को पार कर चुका है। हरियाणा के हथनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी के कारण बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है।

Image

हथिनीकुंड बैराज के पानी से बढ़ा यमुना का जलस्तर (फोटो - ANI)

Photo : ANI

Delhi Yamuna Flood Alert: दिल्ली में हाल के दिनों की लगातार मूसलधार बारिश के कारण यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले दो हफ्तों में यमुना का पानी तीन बार खतरे के स्तर को पार कर चुका है। सोमवार को हरियाणा के हथनी कुंड से प्रति घंटे तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने से बाढ़ जैसी स्थिति का खतरा और बढ़ गया। सुबह 9 बजे 3.29 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे यमुना का स्तर खतरे के निशान को पार कर सकता है।

इससे पहले 11 जुलाई को 3.59 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जिससे यमुना का जलस्तर 208.66 मीटर तक पहुंच गया था। दिल्ली सरकार ने बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी है और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को राहत शिविरों में जाने के लिए कहा गया है।

जल प्रवाह में कोई रुकावट नहीं

आईटीओ बैराज के सभी गेट खुले हुए हैं, जिससे जल प्रवाह में कोई रुकावट नहीं है। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। निचले इलाकों में रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के लिए मुनादी की जा रही है। इसके अलावा 14 स्थानों पर निगरानी केंद्र स्थापित किए गए हैं और राहत शिविर तैयार किए गए हैं। यमुना के जलस्तर का सीधा संबंध हथनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी से है, और पिछले वर्षों में भी यही बैराज बाढ़ जैसी स्थिति का कारण रहा है।

नोएडा प्राधिकरण की टीम सतर्क

हाल फिलहाल की जानकारी के मुतािबक, यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने और बाढ़ के खतरे के चलते जिला प्रशासन और नोएडा प्राधिकरण की टीम सतर्क हो गई है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। इसी बीच, नोएडा प्राधिकरण और सिंचाई विभाग की टीम ने सेक्टर 135 स्थित गौशाला में मौजूद सभी मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर रेस्क्यू किया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'