दिल्ली : दिल्ली में पुराना लोहा पुल के पास यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर के करीब पहुंच गया है। वर्तमान में, जलस्तर 204.1 मीटर है, जबकि चेतावनी स्तर 205 मीटर निर्धारित किया गया है। यदि जलस्तर चेतावनी स्तर तक पहुंचता है, तो निचले हिस्से में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने की आवश्यकता होगी। यह स्थिति स्थानीय प्रशासन के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि इससे बाढ़ की संभावनाएं बढ़ सकती हैं। अधिकारियों ने इस मामले पर ध्यान देने और आवश्यक उपाय करने की आवश्यकता पर जोर दिया है।
हथिनीकुंड से यमुना में छोड़ा गया पानी
उधर, हरियाणा में अत्यधिक बारिश और पानी का फ्लो अधिक होने के कारण हथिनीकुंड बैराज भी फुल है। लिहाजा, बैराज से यमुना में 54,707 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो अगले 35-40 घंटे में दिल्ली पहुंच जाएगा। ऐसे यमुना का जलस्तर अलर्ट जोन से 204.5 मीटर के करीब पहुंच सकता है। राजधानी के आसपास बाढ़ का खतरा भी बढ़ सकता है।
यमुना में पानी का बहाव तेज
दिल्ली में तेज बारिश हो रही है इसके साथ ही आसपास के राज्यों में भी बारिश की वजह से जल भराव की तस्वीर नजर आ रही है यमुना में पानी का बहाव तेज देखा जा रहा है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
