दिल्ली

दिल्ली में जल संचयन संकट; योजनाओं की बढ़ती कमी ने गिराया भूजल स्तर, सभी सिस्टम हुए फेल

दिल्ली में जल संकट लगातार गंभीर रूप लेता जा रहा है, जहां हर साल की बरसात का अधिकांश हिस्सा व्यर्थ बह जाता है। सरकारी रिपोर्टें बताती हैं कि वर्षा जल संचयन की योजनाएं कागजों तक ही सीमित हैं, जबकि भूजल स्तर तेजी से गिर रहा है। एनसीआर के अन्य शहरों में भी हालात चिंताजनक हैं, जिससे एक समग्र समाधान की आवश्यकता और भी स्पष्ट हो जाती है।

Image

दिल्ली में वर्षा जल संचयन संकट (Photo - Canva)

Photo : Times Now Digital

Delhi Rainwater Harvesting: दिल्ली में जल संचयन की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। हर वर्ष औसतन 774.4 मिमी बारिश होने के बावजूद, इसका मात्र एक चौथाई हिस्सा ही संरक्षित हो पाता है। भारतीय मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो दशकों में दिल्ली का भूजल स्तर 15 से 20 मीटर तक नीचे गिर चुका है। वर्ष 2020 से 2025 के बीच वर्षा जल संचयन की दिशा में कोई ठोस सुधार नहीं हुआ है।

दिल्ली जल बोर्ड और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 में चार हजार इमारतों में वर्षा जल संचयन प्रणाली लगाई गई थी, लेकिन इनमें से 60 प्रतिशत से अधिक अब निष्क्रिय हो चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक जल संचयन पर सरकारी स्तर पर केवल औपचारिक चर्चा होती है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस योजना या मास्टर प्लान लागू नहीं किया गया है। वर्ष 2018 में ड्रेनेज मास्टर प्लान तैयार किया गया था, लेकिन इसे आज तक लागू नहीं किया गया।

इसके साथ ही, वर्षा के बदलते पैटर्न ने जल संचयन की अपर्याप्त व्यवस्था को और उजागर कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर के नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद क्षेत्रों में भी हालात अच्छे नहीं हैं। बताया जा रहा है कि नोएडा में स्थापित 64 सिस्टम में से केवल 49 ही कार्यशील हैं, वहीं गुरुग्राम में 400 में से 55 सिस्टम पूरी तरह बंद पड़े हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!