दिल्ली

दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के घर पर मिले कैश का वीडियो आया सामने, नोटों की गड्डियां आग में धधकती दिखी

Cash on HC Judge's House: दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के घर पर लगी आग से जुड़ा वीडियो सामने आया है। जिसमें भारी मात्रा में नोट जलते हुए नजर आ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर इस वीडियो को डाला गया है।

Image

नोटों की गड्डियां जलती दिखी

Photo : Twitter

Cash on HC Judge's House: दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के घर के अंदर मिले कैश का वीडियो सामने आया है। जिसमें नोटों की गड्डी जलती हुई नजर आ रही है। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को दिल्ली पुलिस की ओर से शूट किया गया था। इसे सुप्रीम कोर्ट ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इस मामले से जुड़े डॉक्यूमेंट भी वेबसाइड पर डाल दिए गए हैं। साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट के जीफ जस्टिस की रिपोर्ट भी सार्वजनिक हो गई है और जस्टिस यशवंत वर्मा का जवाब भी सार्वजनिक कर दिया गया है।

जस्टिस यशवंत वर्मा के घर में लगी आग से जुड़े इस वीडियों में नोटों की जलती हुई गड्डी देखी जा सकती है। यह वीडियों 1 मिनट 7 सेकंड लंबा है। जिसमें कुछ नोट जलकर खाक हो चुके हैं और कुछ अभी भी जल रहे हैं। साथ ही मौके पर दमकलकर्मी सफाई करते हुए भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा घटनास्थल पर कपड़े के टुकड़े और कुछ बोतलें भी दिख रही हैं।

होली के दिन लगी आग

जस्टिस यशवंत वर्मा के लुटियंश दिल्ली स्थित घर पर होली की रात 14 मार्च करीब 11 बजकर 35 मिनट पर आग लग गई। दमकल कर्मियों की टीम आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर पहुंची। जहां बड़ी मात्रा में नोटों की गड्डी बरामद हुई। वीडियो के साथ जारी की गई रिपोर्ट में कहा गया कि घर के जिस कमरे में आग लगी थी, वहां 4 -5 अधजली बोरियां बरामद हुईं है, इनके अंदर भारतीय मुद्रा भरे होने के अवशेष भी मिले हैं।

सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने दिल्ली हाईकोर्ट के वर्तमान जज यशवंत वर्मा के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। जिसमें पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू, कर्नाटक हाईकोर्ट की जज जस्टिस अनु शिवरामन और हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस जी.एस. संधावालिया शामिल हैं। फिलहाल दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को कहा गया है कि जस्टिस यशवंत वर्मा को कोई न्यायिक कार्य न सौंपा जाए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article