Delhi Crime News: दिल्ली में अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। राजधानी के दो अलग-अलग इलाकों से चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पंजाबी बाग इलाके में हमलावरों ने दो युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी में करीब एक दर्जन बदमाशों ने चाकू से एक युवक पर हमला किया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। तीनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
दिल्ली के पंजाबी बाग थाना क्षेत्र में देर रात चाकूबाजी की यह घटना हुई। करीब 4 से 5 बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने करीब सात से आठ बार चाकू से हमला किया। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पंजाबी बाग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी हुई है।
युवक पर चाकू से कई बार वार
चाकूबाजी की दूसरी घटना बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके के R ब्लॉक में हुई। राजपार्क थाना क्षेत्र में करीब आधा दर्जन बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। युवक को कई बार चाकू से गोदा गया। उसके जन्मदिन के दिन ही युवक पर बदमाशों ने जानलेवा वार किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नजदीक के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उसकी नाजुक हालत को देखते हुए आरएमएल में रेफर कर दिया गया। अभी तक हमले की वजह सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
