दिल्ली

Delhi: जगतपुरी एक्सटेंशन में दुखद हादसा; निर्माणाधीन इमारत से लोहे की छड़ गिरने से 5 साल की मासूम की दर्दनाक मौत, चार गिरफ्तार

दिल्ली के जगतपुरी एक्सटेंशन में एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें एक निर्माणाधीन इमारत से लोहे की छड़ गिरने से पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। यह घटना रविवार सुबह घटी, जब बच्ची मंदिर से लौट रही थी। पुलिस ने मामले में इमारत के मालिक और तीन मजदूरों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

Image

निर्माणाधीन इमारत से लोहे की छड़ गिरने से बच्ची की मौत

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Delhi Construction Site Accident: दिल्ली के जगतपुरी एक्सटेंशन में एक निर्माणाधीन इमारत से लोहे की छड़ गिरने की घटना में पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी सोमवार को साझा की। शुरुआती जांच के अनुसार, इमारत के मालिक नाथू सिंह (68) और निर्माण स्थल पर कार्यरत तीन मजदूरों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) प्रशांत गौतम ने बताया कि यह हादसा रविवार सुबह करीब 11 बजे हुआ, जब बच्ची दुर्गा मंदिर से लौट रही थी और रास्ते में उसके ऊपर लोहे की छड़ गिर गई। घायल बच्ची को तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बच्चे के पिता के बयान के आधार पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 290 (निर्माण कार्य में लापरवाही) और 125(A) (मानव जीवन या सुरक्षा को खतरे में डालना) के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद बच्ची की मौत के मामले में धारा 106 (लापरवाही से मौत) भी जोड़ दी गई है।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article