दिल्ली

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में कल मैराथन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, बंद रहेंगी ये सड़कें

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 16, 2024, 09:12 PM IST

दिल्ली में रविवार को कई सड़कें बंद रह सकती हैं, क्योंकि मैराथन का आयोजन हो रहा है। इसलिए घर से निकलने से पहले अपडेट जान लें।

Image

दिल्ली में ट्रैफिक।

Photo : PTI

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली यातायात पुलिस ने यहां रविवार को जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) स्टेडियम में आयोजित होने वाली मैराथन को लेकर एक परामर्श जारी किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली में मैराथन

पुलिस के मुताबिक रविवार को जेएलएन स्टेडियम में 'रन फॉर गुड हैपनिंग' मैराथन का आयोजन किया जाएगा। मैराथन में दिल्ली के सभी हिस्सों से लगभग 2,000 लोगों के भाग लेने की उम्मीद है।

ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

दिल्ली की यातायात पुलिस की ओर से जारी परामर्श के मुताबिक रविवार को सुबह छह बजे से 8.30 बजे तक भीष्म पितामह मार्ग, कोटला रेड लाइट, लोधी रोड, जोर बाग रोड, दयाल सिंह/सीजीओ रोड आदि पर आवश्यकता के अनुसार यातायात को विनियमित/परिवर्तित किया जाएगा।

मेट्रो का करें उपयोग

इसमें कहा गया है कि यात्रियों से सहयोग करने और सार्वजनिक परिवहन, विशेषकर मेट्रो सेवाओं का अधिकतम उपयोग करने का अनुरोध किया जाता है।

परामर्श में कहा गया है कि अंतरराज्यीय बस अड्डा (आईएसबीटी), रेलवे स्टेशन और हवाईअड्डे की ओर जाने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे पर्याप्त समय के साथ सावधानीपूर्वक अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

End of Article