दिल्ली

दिल्ली: स्कूल-कॉलेज के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू बिक्री पर लगी पाबंदी

दिल्ली में नशा विरोधी अभियान की समीक्षा बैठक के तहत कई सख्त निर्देश जारी किए गए है जिसके तहत 100 मीटर के दायरे में तंबाकू बिक्री पर पाबंदी लगा दी गई है।

Image

स्कूल-कॉलेज के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू बिक्री पर लगी पाबंदी (फोटो - नवभारत टाइम्स)

Photo : ANI

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने पूर्वी दिल्ली जिले में नशा विरोधी अभियान की समीक्षा बैठक की। यूनिवर्सिटियों से "ड्रग-फ्री क्लब" बनाने और अपने कैंपस को नशामुक्त क्षेत्र घोषित करने की अपील की। बैठक में जिलाधिकारी, पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण विभाग, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और नशामुक्ति से जुड़े कई एनजीओ शामिल हुए।

मंत्री ने सख्त निर्देश दिए कि शैक्षणिक संस्थानों से 100 मीटर के भीतर तंबाकू उत्पादों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित हो। इसके साथ ही उन्होंने पार्कों, सार्वजनिक शौचालयों और अंधेरे वाले इलाकों पर विशेष निगरानी रखने को कहा ताकि नशे की गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सके। उन्होंने मेडिकल स्टोर और अन्य दुकानों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए, जिससे कोई ऐसा उत्पाद न बिके जो नशे के लिए इस्तेमाल किया जा सकता हो। मंत्री इंद्राज ने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए रोकथाम बेहद जरूरी है। पुलिस और स्कूल-कॉलेज मिलकर जनभागीदारी के साथ इस दिशा में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

बैठक में कई और प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जैसे कि पार्कों में ओपन जिम की सुविधा, युवाओं के लिए कौशल विकास कार्यक्रम, नए नशामुक्ति केंद्रों की स्थापना और अभिभावकों को नशे के लक्षणों की जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान। मंत्री ने दिल्ली की सभी बड़ी यूनिवर्सिटियों से "ड्रग-फ्री क्लब" बनाने और अपने कैंपस को नशामुक्त क्षेत्र घोषित करने की अपील की। साथ ही स्कूलों में नोडल अधिकारी नियुक्त करने, बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और छात्र स्वयंसेवी समूह बनाने के निर्देश भी दिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!