दक्षिणी दिल्ली के महिपालपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक तीन लोगों ने मिलकर एक युवक की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी सगे भाई हैं और पुरानी रंजिश के चलते हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
युवक की हत्या के पीछे क्या थी वजह
मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि तीन सगे भाईयों ने 24 वर्षीय सनी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। यह घटना मंगलवार देर शाम हुई, जब सनी, जो एक होटल में हाउसकीपिंग का काम करता था, काम से घर लौट रहा था। सनी की मां आशा, जो घरेलू सहायिका का काम करती हैं, ने बताया कि वह और सनी एक साथ लौट रहे थे। तभी वह पड़ोस मे रहने वाली ममता नाम की महिला से बात करने के लिए रुकी। उसी दौरान सनी के घर के सामने रहने वाले राहुल, राज कुमार और रवि ने उस पर हमला कर दिया।
आरोपियों ने सनी से झगड़ा शुरू किया और जब तक उसकी मां वहां पहुंची, तब तक उन्होंने सनी पर चाकू से चार से पांच वार कर दिए और मौके से फरार हो गए। सनी का भाई प्रदीप और अन्य परिवार के सदस्य उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ममता ने बताया कि आरोपियों ने कुछ दिन पहले सनी के भाई प्रदीप को भी बुरी तरह पीटा था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा कि युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या की गई है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
