दिल्ली के जाफराबाद इलाके में बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जाफराबाद इलाके की मस्जिद में मोहम्मद अरमान ने 10 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। बच्ची रोज ट्यूशन पढ़ने के बाद आरोपी के पास तालिम लेने आती थी। पॉक्सो व छेड़छाड़ का केस दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक 9 तारीख की घटना है।जैसे ही पुलिस को जानकारी मिली छेड़छाड़ और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ये मस्जिद मौजपुर में स्थित है और आरोपी अरमान कुछ दिन पहले ही किसी की जगह पढ़ाने आया था। अस्थाई रूप से पढ़ाने के लिए मस्जिद में आया था । फिलहाल दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
