Delhi Crime News: दिल्ली में राज्य स्तरीय एक पहलवान को हत्या के प्रयास के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी की पहचान सुमित के रूप में की है, जो कुश्ती में राज्य स्तर पर दो बार स्वर्ण पदक विजेता रहा है।
लड़की के चक्कर चलाई गोली
पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) सतीश कौशिक ने कहा कि सुमित ने अपने चार साथियों- सागर, निखिल, देव और अंकित के साथ 21 अप्रैल को विष्णु की हत्या की कोशिश की थी। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सागर ने एक लड़की के लेकर शत्रुता के चलते विष्णु पर कथित तौर पर गोली चलाई, लेकिन गोली विष्णु को नहीं लगी। इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गये।
पुलिस ने पहलवान को किया गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या की कोशिश), 506(आपराधिक भयादोहन) और 34 (साझा मंशा) के तहत 24 अप्रैल को आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरु की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि सुमित मुकरबा चौक बस स्टैंड से एक बस से दिल्ली से हरियाणा भागने की कोशिश में है। पुलिस ने वहां पहुंचकर छापेमारी की तथा सुमित को गिरफ्तार कर लिया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
