दिल्ली

Delhi News: दो महीने बंद रहेगा सरिता विहार फ्लाईओवर, दिल्ली-फरीदाबाद वाले यहां देखें नया रूट प्लान

Delhi News: सरिता विहार फ्लाईओवर मरम्मत कार्य के चलते 2 महीने बंद रहेगा। फ्लाईओवर का कार्य चार चरणों में किया जाएगा। इस बीच यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक रूट का एक प्लान तैयार किया है।

Image

दो महीने बंद रहेगा सरिता विहार फ्लाईओवर

Delhi News: दिल्ली की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है मथुरा रोड। यहां से रोजाना लाखों गाड़ियों दिल्ली से फरीदाबाद के बीच सफर तय करती हैं। पीक टाइमिंग पर यहां वाहनों का दबाव भी बढ़ जाता है और जाम लगता है। फ्लाईओवर और अंडरपास होने के कारण लोगों को कुछ राहत होती है। लेकिन अब यहां बना सरिता विहार फ्लाईओवर बंद होने वाला है। ये एक-दो दिन या सप्ताह के लिए नहीं बल्कि 2 महीने के लिए बंद होने वाला है। सरिता विहार फ्लाईओवर को मरम्मत के काम के चलते बंद करने का फैसला लिया गया है। इस फैसले से अनुसार, फ्लाईओवर की मरम्मत का कार्य पहले 1 मई से शुरू होना था। लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 के चलते इसे टाला गया। चुनाव को खत्म हुए अब काफी समय हो गया है। यही कारण है कि फ्लाईओवर को मरम्मत के लिए बंद किया जा रहा है। सरिता विहार फ्लाईओवर पर 15 जून से मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा। फ्लाईओवर की मरम्मत चार चरणों में की जाएगी। हर चरण को 15 दिन के हिसाब से बांटा गया है।

चार चरणों में होगी सरिता विहार फ्लाईओवर की मरम्मत

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि सरिता विहार फ्लाईओवर की मरम्मत का कार्य चार चरणों में पूरा किया जाएगा। सभी चरणों को 15-15 दिन के अनुसार बांटा गया है। पहले चरण का कार्य आश्रम से फरीदाबाद वाले रास्ते पर होगा, दूसरे चरण का काम इसी दिशा में आधे शेष रहे हिस्से में होगा। तीसरे और चौथे चरण का कार्य फरीदाबाद से आश्रम आने वाले हिस्से में होगा।

ट्रैफिक पुलिस ने आगे बताया कि मरम्मत के कार्य के दौरान पूरे फ्लाईओवर को बंद नहीं किया जाएगा। इस दौरान एक दिशा में आधे फ्लाईओवर को बंद किया जाएगा। आधे फ्लाईओवर पर वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। लेकिन फ्लाईओवर के आधे हिस्से के बंद रहने के कारण ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रहेगी। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस ने वैकल्पिक रास्तों का एक प्लान तैयार किया है, जिनका उपयोग कर आप अपने गंतव्य पर पहुंच सकते हैं।

ट्रैफिक पुलिस ने बनाया वैकल्पिक रूट का प्लान

- आश्रम चौक से बदरपुर और फरीदाबाद जाने वाले यात्री सरिता विहार स्लिप रोड से रोड संख्या 13 ए का उपयोग करते हुए आगे यू टर्न लेकर मथुरा रोड के रास्ते जा सकेंगे।

- आश्रम से नोएडा जाने वाले वाहन चालक रिंग रोड से डीएनडी फ्लाईओवर का उपयोग कर आगे जाएंगे।

- बदरपुर से आश्रम जाने के लिए सरिता विहार फ्लाईओवर स्लिप रोड से ओखला एस्टेट मार्ग, क्राउन प्लाजा होते हुए आगे बढ़ेंगे और बदरपुर से महरौली-बदरपुर रोड का प्रयोग करते हुए आश्रम जाएंगे।

ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पुलिस ने किए बंदोबस्त

  • रोड नंबर 13 ए पर बने यू टर्न को चौड़ा किया जाएगा, ताकि वाहन आसानी से मुड़ सकें।
  • ट्रैफिक व्यवस्था को सही रखने के लिए 20 मार्शल एक शिफ्ट में लगाए जाएंगे।
  • लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मरम्मत से जुड़े साइनेज बोर्ड और उचित लाइट की व्यवस्था की जाएगी।
  • दिन के समय भारी मशीनों को लाने की अनुमति नहीं है।
  • मरम्मत कार्य के दौरान किसी भी प्रकार का मलबा सड़क पर नहीं रखा जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'