दिल्ली

Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रिजर्वेशन चार्ट के बाद अब इमरजेंसी कोटे के नियमों में भी हुआ बदलाव

भारतीय रेलवे ने आपातकालीन कोटा नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब यात्रियों को अपनी यात्रा से एक दिन पहले आवेदन करना अनिवार्य कर दिया है। जानिए कैसे और कब करना होगा आवेदन।

Image

रेलवे ने इमरजेंसी कोटा नियमों में किया बदलाव

Photo : Twitter

आरक्षण चार्ट तैयार करने संबंधी सुधार के बाद अब रेल मंत्रालय ने आपातकालीन कोटा के लिए लिए आवेदन प्रक्रिया में भी बदलाव किया है। हाल ही में रेलवे ने ट्रेन के प्रस्थान से आठ घंटे पहले चार्च तैयार करने का निर्णय लिया था। अब आपातकालीन कोटा के लिए आवेदन करने के लिए कम से कम एक दिन पहले आवेदन करना होगा।

मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, रात 12 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच रवाना होने वाली सभी ट्रेनों के लिए आपातकालीन कोटा यात्रा के पिछले दिन 12 बजे तक आपातकालीन कोटा सेल तक पहुंच जाना चाहिए। यही नहीं दिन में दोपहर 2.01 बजे से रात 11.59 बजे के बीच रवाना होने वाली ट्रेनों के लिए आपात कोटा अनुरोध यात्रा के पिछले दिन चार बजे तक आपातकालीन कोटा सेल को मिल जाना चाहिए।

आरक्षण चार्ट बनाने के समय में बदलाव का नियम 8 जुलाई से लागू हो चुका है। नए नियम के अनुसार सुबह 5 से दोपहर 2 बजे के बीच रवाा होने वाली ट्रेनों का पहला चार्ट एक दिन पहले रात 9 बजे तक तैयार किया जाता है। इसी तरह दोपहर 2 बजे से रात 11.59 बजे और रात 12 से सुबह 5 बजे के बीच चलने वाली ट्रेनों के लिए पहला रिजर्वेशन चार्ट 8 घंटे पहले तैयार किया जाता है।

रिजर्वेशन चार्ट बनाने में हुए इस सुधार से यात्रियों को योजना बनाने में आसानी हुई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article