दिल्ली

Delhi: भारी बारिश से बढ़ा यमुना का जलस्तर; पुराना लोहा पुल यातायात के लिए बंद, प्रशासन अलर्ट

दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण पुराने लोहा पुल पर 2 सितंबर से आवाजाही बंद कर दी गई है। हथिनीकुंड और वजीराबाद बैराज से भारी पानी छोड़े जाने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी दी है।

Image

यमुना नदी (फोटो: PTI)

Photo : PTI

Delhi Purana Loha Pul: दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने यमुना नदी का जलस्तर 206 मीटर तक पहुंचने की संभावना के मद्देनजर पुराने रेलवे पुल (पुराना लोहा पुल) पर मंगलवार शाम से यातायात बंद करने का आदेश जारी किया है। अधिकारियों के अनुसार, हथिनीकुंड बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़ने के कारण सोमवार शाम पांच बजे जलस्तर 204.94 मीटर तक पहुंच गया।

दिल्ली के लिए चेतावनी का स्तर 204.50 मीटर है, जबकि खतरे का स्तर 205.33 मीटर है। जलस्तर 206 मीटर तक पहुंचते ही लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाएगा। डीडीएमए ने अपने आदेश में कहा कि यमुना नदी में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बढ़ने के कारण संभावित बाढ़ के मद्देनज़र 2 सितंबर शाम पांच बजे से पुल पर यातायात और सार्वजनिक आवाजाही बंद करने का निर्देश दिया गया है। यह आदेश दिल्ली पुलिस और रेलवे अधिकारियों को भेजा गया है।

हथिनीकुंड और वजीराबाद बैराज से छोड़ा गया पानी

हथिनीकुंड बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण 1 सितंबर दोपहर 12 बजे पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर 204.87 मीटर तक पहुंच गया। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, सुबह 9 बजे हथिनीकुंड बैराज से 3,29,313 क्यूसेक और वजीराबाद बैराज से 38,900 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पुराना रेलवे पुल यमुना नदी के प्रवाह और संभावित बाढ़ के निगरानी के लिए महत्वपूर्ण बिंदु माना जाता है।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'